फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी पीने के लिए घर बुलाकर फेसबुक कर्मचारी ने किया युवती का रेप

Thu, 07 Jul 2016 06:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी शहर कैलिफोर्निया में फेसबुक के एक कर्मचारी को महिला दोस्त से चाकू दिखाकर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को आरोपी के बलात्कार के आरोप में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


डेली मेल के अनुसार, 20 वर्षीय युवती ने पिछले महीने पुलिस को घटना के बारे में शिकायत दी थी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया ‌था।

पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि वह आरोपी यू झाऊ के साथ 24 जून को डिनर पर गई ‌थी। उसकी कार में आरोपी भी बैठा था जिसे खाना खाकर लौटने के बाद उसने उसके घर में ड्रॉप किया। उसने झाऊ से कहा क‌ि उसे काफी थकावट महसूस हो रही है तो उसने अपने घर में पानी पीकर थोड़ी देर आराम करने के लिए कहा।
Trending Videos
विज्ञापन

कई घंटे तक पीड़िता को घर में रखा कैद

us
पीड़िता जब पानी पीने के लिए अंदर गई तो आरोपी ने चाकू की नोक पर लेकर बलात्कार किया। उसने घंटों तक उसे चाकू दिखाकर अपने घर से निकलने नहीं दिया।

किसी तरह से वह कई घंटों की कोशिश के बाद घर के पीछे के रास्ते से निकल पा‌ई। घर से निकलते ही उसने अपनी कार भगाकर किसी प्रकार से घर पहुंची।

आरोपी युवक चीन का रहने वाला है जो फेसबुक में काम करता है जो कोलंबिया यूनिवर्सिटी न्यूयार्क में पढ़ाई करने के बाद यहीं नौकरी कर रहा था।

खबर के अनुसार, आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां उसे पांच लाख डॉलर में जमानत दे दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें