फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बैन की मार से तिलमिलाई डी कंपनी, जुटी नया प्लान बनाने में

Fri, 11 Nov 2016 03:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नोट बैन को लेकर मोदी सरकार के फैसले से दुनियाभर में काला कारोबार करने वाले अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम को भी बड़ा झटका लगा है। दाऊद की डी कंपनी नोट बैन के चलते कंगाल हो गई है। सूत्रों के अनुसार डी कंपनी इसका उपाय निकालने में लगी हुई है। मीडिया खबरों के अनुसार दाऊद का पाकिस्तान के पेशावर और कराची में नकली नोटों का धंधा बड़े जोरों पर चलता है, और ऐसा माना जा रहा है कि दाऊद के गुर्गों को खुफिया एजेंसी आईएसआई का समर्थन भी प्राप्त है।
विज्ञापन


लेकिन, बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बैन की घोषणा की तो नकली नोट का गोरखधंधा करने वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली है कि दाऊद की कंपनी बैन इफेक्ट का उपाय ढूढ़ने में दिन-रात लगी है। वह अब 100 के नकली नोटों को छापने का प्लान बना रही है। बताया जा रहा है कि दाऊद बहुत जल्द 100 के नोटों का पहाड़ खड़ा कर सकता है। सूत्रों की मानें तो दाऊद के करीबी गुर्गे इकबाल काना और आफताब बटकी फेक इंडियन करेंसी नोट्स (एफआईसीएन) का सारा कारोबार देख रहे हैं।
विज्ञापन

दाऊद लगा सकता है 100 के नोट का पहाड़

बताते चलें कि काना काफी लंबे समय से दाऊद के साथ काम कर रहा है। पाकिस्तान में फेक इंडियन करेंसी नोट्स (एफआईसीएन) का काम देख रहे दाऊद का दाहिना हाथ कहे जाने वाले इकबाल काना और आफताब बटकी को इस बारे में आईएसआई ने ब्रीफ किया है।

काना पाकिस्तान में 1993 से नकली नोटों की तस्करी समेत कई काम देखता है। इस बीच गिरफ्तार करीम टुंडा ने खुलासा किया कि आईएसआई, एफआईसीएन के साथ मिलकर बहुत बड़ा गोरखधंधा चल रहा है। उसने बताया कि इन नोटों को नकली बताना काफी मुश्किल होता है, क्योंकि यह बेहद सफाई से बनाए जाते हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार कोलकाता के भारतीय सांख्यिकी संस्थान ने बताया कि 10 लाख रुपये के अंदर करीब 250 नकली नोट होते हैं। इतना ही नहीं, देखा जाए तो देश में करीब 400 करोड़ रुपये के नकटी नोटों की कालाबाजारी की जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें