फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ब्रिटेन: भारतीय मूल की महिला की 56 बार चाकू से वार कर पति ने की थी हत्या, मिली उम्रकैद

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 13 May 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लॉरेन्स ब्रैंड - फोटो : thamesvalley.police.uk

ब्रिटेन में बीते साल क्रिसमस पर एक भारतीय मूल की महिला की उसके पति ने हत्या कर दी थी। अब आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। लॉरेन्स ब्रैंड (47) ने अपनी 41 वर्षीय पत्नी एंजेला मित्तल की रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से हत्या कर दी थी। शुक्रवार को रीडिंग क्राउन कोर्ट ने उसे सजा सुनाई।



एंजेला के गले और सीने पर 59 बार चाकू से वार किया गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सजा सुनाते समय जज हैदर रॉरटन ने आरोपी से कहा, "तुमने अपनी पत्नी को चाकू से मारा। तुम्हारा हमला बेहद क्रूर था। तुमने अपनी पत्नी पर 59 बार चाकू से वार किया। उस दौरान एक चाकू टूट भी किया। तुम फिर भी नहीं रुके, कमरे से बाहर निकल रसोई में गए और एक और चाकू लेकर आ गए।" 


कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा गया कि फॉरेंसिक सबूतों से पता चलता है कि पीड़िता ने खुद को बचाने की बहुत कोशिश की थी। उसे बेहद डर और दर्द का सामना करना पड़ा। मामले से जुड़े जांचकर्ता ने कहा कि महिला को जहां सबसे सुरक्षित महसूस होना चाहिए, उसी स्थान पर उसपर हमला किया गया। आरोपी ने आपातकाल नंबर पर फोन करने से पहले घटना वाले स्थान की सफाई की। उसने एंबुलेंस के बजाय पुलिस को फोन किया।


एंजेला के पिता भारत और मां कमला मित्तल ने अपनी बेटी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह बहुत अच्छी थी। उन्होंने कहा कि एक संवेदनहीन अपराध के कारण उसका जीवन खत्म हो गया।



और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next