25 साल के एक युवक को अपनी 20 साल की गर्लफ्रेंड से बदला लेने की ऐसी सनक चढ़ी की उसने अपनी गर्लफ्रेंड की न्यूड फोटो और कॉन्टैक्ट डिटेल डेटिंग साइट पर डाल दी।
मामला इंग्लैंड के मैनचेस्टर का है। जहां जॉर्डन ट्रैविस नाम के शख्स को छह महीने के लिए जेल भेज दिया गया है।
जॉर्डन पर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की नग्न तस्वीर और फोन नंबर डेंटिग साइट पर डालने का आरोप है। पीड़िता ने बताया कि उसकी नेकेड फोटो डेटिंग साइट 'प्लेनटी ऑफ फीश' पर डालने के बाद उसके पास सैकड़ों मैसेज आने लगे।
विज्ञापन
2 of 6
जॉर्डन
- फोटो : metro
पीड़ित महिला ने बताया कि ट्रैविस को ये फोटो उस दौरान मिली जब वह एक पॉर्न साइट से अपनी फोटो हटाने में उसकी मदद ले रही थी। जो उसके पहले व्बॉय फ्रेंड ने उससे बदला लेने के लिए डाला था। इस घटना के बाद पीड़ित महिला को मैनचेस्टर में मिन्शल स्ट्रीट क्राउन कोर्ट ने सुनवाई के दौरान जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए दूसरे क्षेत्र में जाकर रहने को कहा है।
विज्ञापन
3 of 6
जॉर्डन
- फोटो : metro
प्रोसिक्यूटर पैट्रिक विलियमसन ने कोर्ट को बताया कि उस रात के बाद कपल के बीच ब्रेकअप हो गया था। ट्रैविस ने नशा किया और बदला लेने के लिए 'ट्रेनव्रेक 4' नाम से एक डेटिंग प्रोफाइल बनाई। जिसमें उसने उन नेकेड फोटो को शामिल किया, जिन्हें तब लिया गया था जब पीड़ित महिला मात्र 13 साल की थी। हालांकि, ट्रैविस ने दावा किया कि उसे नहीं पता की, जब तस्वीरें ली गई उस वक्त उसकी उम्र क्या थी।
4 of 6
जॉर्डन
- फोटो : manchester evening news
पीड़ित महिला ने कहा, 'उसने मुझे धमकाया, मेरे साथ बुरा व्यवहार किया, अब मैं डिप्रेशन में आ गई हूं और मुझे मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 'मैं सिर्फ उसे छोड़ना चाहती थी। मुझे डर लग रहा है कि पूरे शहर ने मुझे नग्न देखा है, ये सोचकर मुझे बहुत बुरा लग रहा है। इससे ज्यादा बदतर इंसान और कोई नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
जॉर्डन
- फोटो : manchester evening news
पीड़िता की ट्रैविस से मुलाकात 2016 में 'प्लेनटी ऑफ फिश' डेटिंस साइट पर हुई थी। जिसके बाद वे एक साथ रहने लगे। लेकिन अप्रैल 17 में उनका ब्रेकअप हो गया। जब ट्रैविस को गिरफ्तार किया गया था उस वक्त उसके फोन से पीड़िता के न्यूड फोटो मिले थे।
अदालत में खुद का प्रतिनिधित्व करते हुए, ट्रैविस ने माफी मांगी और कहा, 'मैंने अपने आप पर नियंत्रण खो दिया है मेरे पास किसी की ज़िम्मेदारी नहीं है, लेकिन मैंने खुद को बेहतक करने की कोशिश की है, अपने जीवन बदलने के लिए काम किया है। ' लेकिन उसकी दलीलों को दरकिनार करते हुए कोर्ट ने ट्रैविस को किसी महिला के निजी फोटों और सेक्स मुवी बनाकर उसे परेशान करने की नियत से डेटिंग साइट पर डालने के लिए दोषी ठहराया और उसे छह महीने की जेल के साथ-साथ पीड़िता से तीन साल तक संपर्क करने पर प्रतिबंध लगा दिया।