अमेरिका में पाकिस्तानी मूल के सात वर्षीय लड़के को मुस्लिम होने पर उसके पांच साथियों ने स्कूल बस पर कथित तौर पर पीट दिया। इस घटना को अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के बयानों से जोड़ा जा रहा है। खबरों के अनुसार हालात ये बन गए हैं कि पीड़ित के परिजनों को पाकिस्तान वापस जाने का फैसला लिया है।
अब्दुल उस्मानी के माता-पिता ने आरोप लगाया कि मुस्लिम होने पर उनके बेटे को बस पर पांच छात्रों ने खूब पीटा। घटना तब हुई जब बस नॉर्थ कारोलिना के कैरी स्थित वीदरस्टान इलिमेंटरी स्कूल से बच्चों को लेकर घर छोड़ने आ रही थी।