फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी लड़की को किस करते मिला ब्वॉयफ्रेंड तो ब्लेड से चीर डाला मुंह

Mon, 11 Jul 2016 12:20 PM IST
टीम डिजिलटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक गुस्सैल प्रेमिका ने अपने प्रेमी को दूसरे लड़की के सा‌थ लिपटते हुए और उसे किस करते हुए देखकर खौफनाक घटना को अंजाम दे डाला। वह ब्लेड से अपने प्रेमी पर टूट पड़ी और उसका मुंह कान तक चीर डाला।
विज्ञापन


घटना के बाद उसके ब्‍वॉयफ्रेंड को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसके चेहरे पर 18 टांके आए हैं। प्रेमिका के इस खौफनाक काम से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला ब्रिटेन के यॉर्क शहर का है।

रविवार मामले की सुनवाई करते हुए स्‍थानीय अदालत ने आरोपी महिला जॉयली कनिंघम को ढाई साल के लिए जेल भेज दिया है। इससे पहले सुनवाई में महिला ने अदालत को जो कुछ बताया उसे सुनकर जज भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मैंने जब देखा कि वह दूसरी लड़की से लिपटा है तो..'

मिरर के अनुसार, अदालत ने प्रेमी हरमन का मुंह चीरने की आरोपी महिला से घटना के बारे में बताने को कहा तो महिला ने पूरी घटना की सच्चाई बयान कर दी।

जॉयली ने बताया कि उसने जब अपने दोस्त को देखा कि वह दूसरी लड़की के साथ लिपट रहा है और उसे किस कर रहा है तो गुस्से से बेचैन हो उठी। इसके बाद उसे रहा नहीं गया। उसने फिर बिना कुछ सोचे-विचारे उस पर हमला बोल दिया।

जॉयली ने कहा क‌ि उसके पास ब्लेड नहीं थी। उसने हरमन के मुंह पर कई मुक्के मारे थे। हो सकता है कि उसका मुंह उसकी अंगूठी से चिर गया हो।

वहीं हरमन ने अदालत को बताया कि उसे जॉयल ने गलत समझा है, वह उसे धोखा नहीं दे रहा था। उसने अदालत को बताया कि जॉयल ने उसके ही बेड में उसके साथ धोखा दे रही थी और दूसरे पुरुषों से संबंध बनाती थी। उसके इसी व्यवहार का बदला लेने के लिए वह लड़की को दिखावटी रूप में किस कर रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें