फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूसी राजदूत की हत्या के बाद अब अमेरिकी दूतावास के सामने फायरिंग

Tue, 20 Dec 2016 02:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्की की राजधानी अंकारा में रूसी राजदूत की हत्या से सनसनी फैल गई है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि अंकारा में ही अमेरिकी दूतावास के सामने हवा में फायरिंग की गई है। इस आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि उसने हवा में करीब 8 बार फायरिंग की थी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार फायरिंग करने वाले आरोपी ने अपने कोट में शॉटगन छुपाई रखी थी। हालांकि, फायरिंग के दौरान पुलिस उसे पकड़ने में कामयाब रही और अबतक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इस हमले के बाद अमेरिकी दूतावास को बंद कर दिया गया है।

इन हमलों के पीछे रूस द्वारा सीरिया में चल रहे युद्ध के समर्थन को माना जा रहा है। इतना ही नहीं इसकी वजह से तुर्की और रूस के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। इससे पहले इस्ताबुंल में भी रूस के वाणिज्य दूतावास के बाहर जोरदार विरोध हुआ था।
विज्ञापन

नाराज शख्स गोली मारने के बाद कर रहा था नारेबाजी

दरअसल, राजधानी अंकारा में राजदूत एंड्री कार्लोव एक कला प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान शख्स मेवलुत मेर्त एडिन्टास वहां पहुंचा और राजदूत पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। अंकारा के मेयर के मुताबिक हमलावर तुर्की का पुलिसकर्मी था। इस हमले में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर पहले प्रदर्शनी में पिस्टल लहराते हुए तुर्की भाषा में चिल्लाया, ‘हम अलेप्पो में मरते हैं, तो तुम यहां मरो। अलेप्पो और सीरिया में जो कर रहे हो उसको भूलो मत।
विज्ञापन

हमलावर बोला- हम नहीं सुरक्षित नहीं तो तुम भी नहीं

राजदूत की हत्या करने वाले हमलावर चींख कर बोल रहा था कि अगर सीरिया और अलेप्पो में हमारे लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो आप सुरक्षित नहीं रहेंगे।’ इसके बाद उसने सबसे पहले हवाई फायरिंग की, जिससे वहां मौजूद लोग तितर-बितर हो गए। फिर उसने एंड्री को गोली मार दी। रूसी विदेश मंत्रालय ने हमले में एंड्री के मौत होने की पुष्टि की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने बताया कि हमले में बुरी तरह जख्मी हुए एंड्री कार्लोव ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दे दी गई है। रूस इसे आतंकी हमला मान रहा है। वहीं, हमले के बाद तुर्की के गृहमंत्री सुलेमान सोयलू घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें