वर्दी का रौब दिखाकर एक पुलिसवाला काफी गंदी हरकतों को अंजाम देता था। दो महिलाओं से रेप, एक का यौन शोषण, एक से अश्लील हरकतें करने का जुर्म है।
मामला स्कॉटलैंड के ग्लासगो का है, ब्लेयर पेटीग्रिवे नाम के पुलिस अधिकारी ने दो बार पुलिस वर्दी में एक महिला के साथ बलात्कार किया। उसके बाद उसपर चौथी औरत के साथ अश्लील तरीके से बात करने का आरोप लगाया गया है, जिसके लिए उसने पुलिस रेडियो का इस्तेमाल किया। साथ ही उसपर महिलाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए स्कॉटिश खुफिया डाटाबेस का इस्तेमाल करने का आरोप है।
34 साल के पेटीग्रिवे के खिलाफ ग्लासगो हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सभी आरोपों में उसे दोषी नहीं गया ठहराया है। अभियोग में 2005 से 2015 तक के अपराध शामिल हैं। आरोपों में से एक अगस्त 2013 और अप्रैल 2015 के बीच पूर्व आयरशायर में एक कथित बलात्कार से संबंधित है। आरोप में यह बताया गया है कि बलात्कार के वक्त वह पुलिस वर्दी में था।
Glasgow High Court
- फोटो : Daily Record
आरोपों में दावा किया गया है कि, पेटीग्रिव ने पहले महिला से बलात्कार किया, फिर ब्लैकमेल कर बार-बार उसका यौन शोषण किया। उसने महिला को धमकी दी कि अगर वह उसके साथ संबंध नहीं बनाएगी तो वह उसके प्राइवेट लाइफ के बारे में सबको बता देगा।
एड्रोसन, आयरशायर में पेटीग्रिव पर एक अलग केस दर्ज किया गया जिसमें कहा गया उसने एक महिला से दूसरी बार बलात्कार किया, उस वक्त भी वो वर्दी में था। ये घटना 2006 से 2007 के बीच ग्लासगो में घटी थी।
पीड़ित महिला ने कहा कि आरोपी पुलिस वाले ने उसे धमकी दी थी कि अगर वह उसके साथ यौन कृत्य नहीं करेगी तो वो उसे पुलिस हिरासत में ले जाएगा। वहीं 2005 और 2008 के बीच ग्लासगो में तीसरी महिला के साथ यौन उत्पीड़न और हमले का आरोप है।
जज लॉर्ड बेकेट ने कहा कि मामले की पूरी जांच होने के बाद इसकी सुनवाई अगले साल जनवरी में एडिनबर्ग में होगी।