छोटी उम्र में ही वो किसी से मोहब्बत कर बैठी। पता चलते ही पिता ने रोकना चाहा तो, प्रेमी संग मिलकर खौफनाक कदम उठा लिया। घटना अमेरिका के दक्षिणी ओरेगन प्रांत की है। यहां 15 साल की एलेन फ्रेअर पर अपने 50 साल के पिता की हत्या करने का आरोप है।
अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल की खबर के अनुसार आरोन फ्रेअर को अपने बेटी के कम उम्र में प्रेम संबंध रखने से दिक्कत हुई और वो इस बात से बहुत परेशान थे। रिश्ते के खिलाफ होने पर एलेन ने अपने पिता की हत्या करने की योजना बनाई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एलेन के अपने पिता की सोते समय हत्या की।
वहीं एलेन के प्रेमी गेविन और दोस्त रसेल जोन्स ने शव को बाहर फैंक दिया। सोमवार दोपहर को आरोन का शव पुलिस को बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की, प्रेमी और दोस्त को गिरफ्तार कर अगली कर्रवाई शुरू कर दी है।