फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के साथ मारपीट कर पिलाया जहरीला पदार्थ

Wed, 04 Oct 2017 05:13 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव धतीर में ससुराल पक्ष द्वारा जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में  महिला की शिकायत पर उसके पति सहित पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अस्पताल में उपचाराधिन महिला के बयान पर ही पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी अमन प्रकाश के अनुसार, गांव धतीर निवासी नरवीर की पत्नी हेमलता ने शिकायत दर्ज कराई है कि  एक अक्तूबर को उसका भाई अजय दो-तीन दिन पूर्व उसे एक फोन देकर गया था। फोन को हेमलता ने अपनी संदूक में रख दिया था। पीड़िता के पति नरवीर ने संदूक से फोन निकाला और पूछा कि फोन क ौन देकर गया है। पीड़िता ने बताया कि फोन उसका भाई अजय देकर गया है।

इसी बात को लेकर नरवीर ने हेमलता के साथ मारपीट की व नरवीर, जेठ कर्मवीर, ननंद धर्मवती, ससुर तेजराम व सास लज्जा ने मिलकर जबरन उसे ऑल आउट पिला दी। इससे पीड़िता बेहोश हो गई और होश में आई तो उसने अपने आप को पलवल के निजी अस्पताल में उपचाराधिन पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें