इंग्लैंड के मेट्रोपोलिटन शहर पश्चिम यॉर्कशायर में एक छात्र की रहस्यमयी मौत हो गई है। छात्र ब्रिटेन की लीड्स बैकेट यूनिवर्सिटी में पढ़ता था। 21 वर्षीय छात्र के चेहरे और शरीर पर अनगिनत गंभीर चोटों के निशान हैं।
छात्र की लाश शुक्रवार सुबह करीब 9.17 बजे लीड्स के हाइदे पार्क क्षेत्र में रॉयल पार्क एवेन्यू के बाहर पड़ी मिली। पुलिस ने बताया कि छात्र के शरीर और चेहरे पर इतने घाव हैं कि उसे पहचानना हो मुश्किल हो रहा है।
दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था, घर के बाहर लाश मिली
मृत हैरी लॉकर गुरुवार की शाम को अपने दोस्तों के संग लीड्स सिटी सेंटर में पार्टी करने गया था और शुक्रवार को वापस घर के लिए निकला था। डिडेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर ने बताया कि हैरी के लीड्स सिटी सेंटर से निकलने के बाद से उसके मूवमेंट्स का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस ने लीड्स सिटी सेंटर के आसपास के लोगों से अपील कर केस में मदद मांगी है। वहीं, हैरी का परिवार उसकी मौत से पूरी तरह टूट चुका है। हैरी के परिजनों का कहना है कि शख्स ने एक संपूर्ण और समर्पित छात्र की हत्या की है।
उन्होंने हैरी को श्रद्धांजली देते हुए कहा कि वह एक समर्पित बेटा, भाई और अच्छा पौता था। हमे पर हैरी गर्व था। इस हादसे ने हमारे दिलों को तोड़ दिया है।