फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विशेष थेरेपी' देने के बहाने यौन शोषण करता था डाक्टर, 4 मरीज बन चुकी हैं शिकार

Fri, 19 Jan 2018 12:26 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक डॉक्टर को चार महिलाओं के साथ यौन शोषण करने के आरोप में कोर्ट ने दोषी पाया है। आरोपी डॉक्टर 'विशेष थेरेपी' देने के बहाने कम से कम चार महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बना चुका था। 
विज्ञापन


मामला इंग्लेंड के वुल्वरहैमटन क्राउन कोर्ट का है। यहां 60 साल के भारतीय मूल के डॉक्टर जसवंत राठौर को चार महिलाओं के साथ यौन शोषण करने के आरोप में दोषी पाया है। बताया जा रहा है कि जसवंत ने 2008 से लेकर 2015 तक करीब चार महिलाओं के साथ 'विशेष थेरेपी' के नाम पर यौन शोषण किया था। 
 
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि जब वह इलाज के लिए जसवंत के पास जाती थीं तो वह 'विशेष थेरेपी' के नाम पर उनके गुप्तांग को गलत तरीके से छूता था। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित महिला में से एक ने जसवंत के इस शर्मानाक काम को पकड़ लिया। बुधवार को वुल्वरहैमटन क्राउन कोर्ट  ने जसवंत को दोषी करार दिया। फिलाहल कोर्ट ने जसवंत की सजा कितनी होगी इसको लेकर कुछ नहीं कहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें