आज करीब डेढ़ घंटे के लिए फूड डिलीवर ऐप जोमैटो का सर्वर डाउन रहा, जिससे इसके यूजर्स परेशान रहे। बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसकी शिकायत की। कुछ स्विगी यूजर्स ने भी इस तरह की परेशानी रिपोर्ट की। हालांकि, ज्यादातर जोमैटो यूजर्स ही इस परेशानी को रिपोर्ट करते रहे। यूजर्स का कहना था कि उनका एप खुल ही नहीं रहा है या ऑर्डर देने के बाद कोई अपडेट नहीं मिल रहा है। रात करीब 8 बजे सर्वर डाउन हो गया, जो अगले डेढ़ घंटे तक जारी रहा।
इस दौरान एक यूजर ने शिकायत की कि मैं बैंगलोर में हूं और 8.44 बजे से जोमैटो ऐप काम नहीं कर रहा है। वहीं, एक अन्य ने कहा कि मैंने नगेट मंगवाए थे, लेकिन अपडेट नहीं दिख रहा। बहरहाल, रात साढ़े नौ बजे के आसपास ऐप ने काम करना शुरू कर दिया।
डाउनडिटेक्टर ने बताया कि रात आठ बजे के आसपास ऐप के साथ समस्या आई और लोगों ने इसके बारे में शिकायत करना शुरू किया।