फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jason Holder: वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर को बहुत पसंद है भिंडी की सब्जी, जानिए कौन है पसंदीदा बॉलीवुड एक्टर

Fri, 11 Mar 2022 10:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने बताया है कि उन्हें भिंडी की सब्जी बहुत पसंद है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि शाहरुख खान उनके पसंदीदा बॉलीवुड स्टार हैं। 
 
विज्ञापन
जेसन होल्डर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी के ओवरों में शानदार गेंदबाजी की थी और इसके बाद बल्ले के साथ भी अपना जलवा दिखाया है। इसी वजह से उन्हें आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में बड़ी रकम मिली है। होल्डर ने फैनकोड के साथ बातचीत में भारत से जुड़ी चीजों के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि उनका पसंदीदा बॉलावुड स्टार कौन है और खाने में उन्हें भारत का कौन सा व्यंजन पसंद है। 
विज्ञापन


30 साल के होल्डर को मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8.75 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा है। पिछले सीजन में हैदराबाद के लिए खेलने वाले होल्डर अब लखनऊ की टीम का हिस्सा होंगे। वो इससे पहले कोलकाता की टीम के लिए भी खेल चुके हैं। 

भिंडी है होल्डर की पसंदीदा भारतीय सब्जी
फैनकोड के साथ बातचीत में होल्डर ने कई मजेदार सवालों के जवाब दिए और भारत के प्रति अपने प्यार के बारे में बताया। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि उन्हें कौन सा बॉलीवुड स्टार सबसे ज्यादा पंसद है? इसके जवाब में होल्डर ने शाहरुख खान का नाम लिया। उन्होंने कहा कि जब वे कोलकाता की टीम के लिए खेलते थे, तब शाहरुख खान टीम के मालिकों में से एक थे। इसी वजह से शाहरुख होल्डर को बेहद पसंद हैं। वहीं जब होल्डर से पूछा गया कि उन्हें कौन सा भारतीय व्यंजन सबसे ज्यादा पसंद हैं तो उन्होंने बताया कि भिंडी उनकी पसंदीदा सब्जी है। 
विज्ञापन


कैरिबियाई खिलाड़ियों को रास आता है भारत
होल्डर वेस्टइंडीज के अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जिन्हें भारत और भारत की चीजें पसंद हैं। उनके अलावा क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो और आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ी भी भारत में रहना पसंद करते हैं। भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच इन खिलाड़ियों की लोकप्रियता भी काफी ज्यादा है। इसी वजह से आईपीएल में इन खिलाड़ियों को भी भरपूर समर्थन मिलता है। गेल और ब्रावो जैसे खिलाड़ी कई विज्ञापन में भी नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें