फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल: करीब डेढ़ घंटे ठप रहा जोमैटो एप, स्विगी यूजर्स भी हुए परेशान, खाना ऑर्डर करने में हुई परेशानी

Fri, 11 Mar 2022 10:19 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूजर्स का कहना था कि उनके फोन पर ऐप खुल ही नहीं रहा है या ऑर्डर देने के बाद कोई अपडेट नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन
जोमैटो - फोटो : www.zomato.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज करीब डेढ़ घंटे के लिए फूड डिलीवर ऐप जोमैटो का सर्वर डाउन रहा, जिससे इसके यूजर्स परेशान रहे। बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसकी शिकायत की। कुछ स्विगी यूजर्स ने भी इस तरह की परेशानी रिपोर्ट की। हालांकि, ज्यादातर जोमैटो यूजर्स ही इस परेशानी को रिपोर्ट करते रहे। यूजर्स का कहना था कि उनका एप खुल ही नहीं रहा है या ऑर्डर देने के बाद कोई अपडेट नहीं मिल रहा है। रात करीब 8 बजे सर्वर डाउन हो गया, जो अगले डेढ़ घंटे तक जारी रहा। 
विज्ञापन


इस दौरान एक यूजर ने शिकायत की कि मैं बैंगलोर में हूं और 8.44 बजे से जोमैटो ऐप काम नहीं कर रहा है। वहीं, एक अन्य ने कहा कि मैंने नगेट मंगवाए थे, लेकिन अपडेट नहीं दिख रहा। बहरहाल, रात साढ़े नौ बजे के आसपास ऐप ने काम करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


डाउनडिटेक्टर ने बताया कि रात आठ बजे के आसपास ऐप के साथ समस्या आई और लोगों ने इसके बारे में शिकायत करना शुरू किया। 


विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें