फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयानबाजी: युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने सिंधिया पर लगाया ‘बिकाऊ’ होने का आरोप, भाजपा का पलटवार

Fri, 09 Jul 2021 10:43 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस की युवा इकाई के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के नागरिक उड्डयन मंत्री बनने पर शुक्रवार को उनपर कटाक्ष करते हुए एक मीम साझा किया। इसमें दर्शाया गया है कि एयर इंडिया और सिंधिया दोनों बिकाऊ हैं।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनिवास ने जो मीम साझा किया गया है, उसमें एयर इंडिया के विमान और सिंधिया की तस्वीरों के साथ लिखा गया है, 'आइए महाराज, हम दोनों बिकाऊ हैं।' युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने इसे साझा करते हुए कहा कटाक्ष किया, 'रब ने बना दी जोड़ी।' वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने इसे लेकर श्रीनिवास पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसी हरकतें कांग्रेस की हताशा को दिखाती हैं। 

विज्ञापन


यह मीम सबसे पहले कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के ट्विटर अकाउंट से साझा किया गया था, हालांकि युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की ओर से इसे साझा किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ गई।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सिंधिया जैसे एक युवा नेता को निशाना बनाने के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना विपक्षी पार्टी की हताशा को दिखाता है। ‘बिकाऊ’ शब्द का इस्तेमाल करने पर कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए भाटिया ने कहा कि यह उन लोगों की ओर से कहा जा रहा है, जो भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें