फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Youth Congress: महिला नेता ने श्रीनिवास पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- राहुल से की शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई

Tue, 18 Apr 2023 08:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

अंगकिता दत्ता ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को टैग करते हुए सिलसिलेवार कई ट्वीट किए हैं। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, एक पुरुष श्रेष्ठता-वादी भारतीय युवा कांग्रेस का नेतृत्व कैसे कर सकता है, जो हर समय एक महिला को प्रताड़ित और अपमानित करता है।
विज्ञापन
अंगकिता दत्ता, श्रीनिवास बीवी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम युवा कांग्रेस की अध्यक्ष अंगकिता दत्ता ने मंगलवार को ईकाई के राष्ट्रीय प्रमुख श्रीनिवास बीवी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिंग के आधार पर भेदभाव करने का भी आरोप लगाया। दत्ता ने दावा किया उन्होंने इस बारे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी सूचित किया लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

विज्ञापन


अंगकिता दत्ता ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को टैग करते हुए सिलसिलेवार कई ट्वीट किए हैं। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, एक पुरुष श्रेष्ठता-वादी भारतीय युवा कांग्रेस का नेतृत्व कैसे कर सकता है, जो हर समय एक महिला को प्रताड़ित और अपमानित करता है। प्रियंका गांधी के 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का क्या हुआ। अंगकिता, पूर्व कांग्रेस मंत्री अंजन दत्ता की बेटी हैं। 

उन्होंने आगे लिखा, मेरी शिकायतों के बावजूद श्रीनिवास के खिलाफ कोई जांच समिति नहीं बनाई गई है। राहुल गांधी क्या यह सुरक्षित जगह है। प्रियंका गांधी महिलाओं के बारे में बात करती हैं। उन्होंने लिखा, मैं महीनों से उनके खिलाफ कार्रवाई का इंतजार कर रही हूं। फिर भी किसी ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। श्रीनिवास अपने पीआर की आड़ में हर तरह के गलत कामों से बच रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, मुझे राहुल गांधी पर बहुत भरोसा था। श्रीनिवास के उत्पीड़न और मेरे प्रति अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल के बारे में बताने के लिए मैं भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू गई थी। यह अब अप्रैल है और अभी भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।  

अंगकिता ने आगे लिखा, मैं एक महिला नेता हूं। जब मैं इस तरह के उत्पीड़न से गुजरी हूं, तो मैं कैसे महिलाओं को युवा कांग्रेस में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर सकती हूं। उन्होंने लिखा, श्रीनिवास सोचते हैं कि वह बहुत ताकतवर हैं और उन्हें बड़े नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त है कि वह संगठन में एक महिला को परेशान कर सकते हैं और नीचा दिखा सकते हैं।  

एक अन्य ट्वीट में राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी को टैग करते हुए उन्होंने लिखा, भारतीय युवा कांग्रेस के प्रमुख श्रीनिवास ने मुझे लगातार परेशान किया और लिंग के आधिर पर मेरे साथ भेदभाव किया। मेरे संस्कार और शिक्षा मुझे अब इसकी इजाजत नहीं देती। कई बार बात सामने लाने के बावजूद नेतृत्व ने अनसुना कर दिया। 

और भी पढ़ें....

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें