फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thane: 'घर पर कोई नहीं है, फांसी लगा लो; पुरानी साड़ी का इस्तेमाल करो', युवक की आत्महत्या के बाद महिला पर केस

Wed, 02 Jul 2025 11:26 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया, 'उपलब्ध कराए गए डिजिटल साक्ष्य और परिवार की औपचारिक शिकायत के आधार पर सोमवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।'
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाणे में एक युवक की आत्महत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने फोन चैट के आधार पर महिला पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक 21 वर्षीय महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिस पर ठाणे में एक युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। पुलिस को उसके व्हाट्सएप चैट का पता चला है, जिसमें उसने युवक को आत्महत्या करने के लिए उकसाया था।

विज्ञापन


मृतक और आरोपी महिला एक-दूसरे को जानते थे
मानपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 26 जून को डोंबिवली (पूर्व) के सागव में वरचापाड़ा इलाके में 21 वर्षीय साहिल सहदेव ठाकुर अपने घर में फांसी पर लटका हुआ मिला। वह मृतक और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे। घटना के दिन वह साहिल घर पर अकेला था। उसके माता-पिता धार्मिक यात्रा के लिए शहर से बाहर गए हुए थे।

महिला के साथ काफी व्हाट्सएप चैट की थी
अधिकारी ने बताया कि वापस लौटने पर उसके माता-पिता ने उसे घर में लटका हुआ पाया और पुलिस को सूचना दी। शुरुआत में आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हुए। हालांकि, बाद में मृतक के परिवार ने उसके मोबाइल फोन की जांच की और पाया कि बबली नाम की एक महिला के साथ उसने काफी व्हाट्सएप चैट की थी। उसका नंबर डिवाइस में सेव था।
विज्ञापन


व्यक्ति और आरोपी महिला के बीच फोन पर बहस भी हुई थी
अधिकारी ने बताया कि सोमवार को एक राजनीतिक दल के पूर्व पदाधिकारी व्यक्ति के परिवार के साथ मनपाड़ा पुलिस स्टेशन गए, जहां उन्होंने चैट रिकॉर्ड दिखाए, जिसमें कथित तौर पर आत्महत्या से कुछ घंटे पहले पाडे गांव के रहने वाले व्यक्ति और महिला के बीच तनावपूर्ण बातचीत हुई थी। पुलिस के मुताबिक, उसकी मौत से पहले रात को 2 बजे से 3.15 बजे के बीच व्यक्ति और आरोपी महिला के बीच फोन पर बहस भी हुई थी।

चैट की जांच की गई
अधिकारी ने बताया कि संदेशों में महिला ने व्यक्ति से कथित तौर पर कहा, 'घर पर कोई नहीं है, फांसी लगा लो। नई साड़ी का इस्तेमाल मत करो, पुरानी साड़ी का इस्तेमाल करो।' वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीपन शिंदे ने साफ किया की कि चैट की जांच की गई तो पाया गया कि यह गंभीर प्रकृति की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें