फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नाबालिग लड़के ने किशोरी को इमारत से धक्का देकर मार डाला; आत्महत्या साबित करने की साजिश भी रची

Wed, 02 Jul 2025 11:06 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस ने एक नाबालिग लड़के के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उस पर कथित तौर पर मुंबई में एक इमारत की छत से 15 वर्षीय लड़की को धक्का देकर मौत के घाट उतारने का आरोप है। उसने इसे आत्महत्या साबित करने की साजिश भी रची। एक अधिकारी ने बताया कि 16 वर्षीय आरोपी और पीड़िता दोस्त थे। लड़की एक अंतरराष्ट्रीय स्कूल की छात्रा थी और मुलुंड इलाके में अपनी मां के साथ रहती थी।

विज्ञापन


हाउसिंग सोसाइटी में लड़के से मिलने पहुंची थी लड़की
भांडुप पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 24 जून को लड़की भांडुप (पश्चिम) इलाके में एक हाउसिंग सोसाइटी में लड़के से मिलने पहुंची और अपनी पढ़ाई के सिलसिले में जारी तनाव के बारे में उससे बात की। इसके बाद लड़का उसे इमारत के डी-विंग की छत पर पानी की टंकी के ऊपर ले गया।

बातचीत डेटिंग को लेकर तीखी बहस में बदल गई
उन्होंने बताया कि जब लड़का-लड़की बातचीत कर रहे थे, तो उनकी बातचीत डेटिंग को लेकर तीखी बहस में बदल गई। बहस के दौरान लड़के ने कथित तौर पर लड़की को धक्का दिया, जिससे किशोरी इमारत से गिरकर मर गई। इसके बाद लड़के ने लड़की का मोबाइल फोन छत से फेंक दिया, जो इमारत के ई-विंग के पास जा गिरा। एक सुरक्षा गार्ड ने डक्ट क्षेत्र में लड़की का शव देखा और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


हत्या के आरोप में मामला दर्ज
जांच के दौरान लड़के ने पुलिस को बताया कि लड़की ने पढ़ाई के तनाव के कारण 30वीं और 31वीं मंजिल के बीच की खिड़की से कूदकर आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने कहा कि इमारत के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद पुलिस ने लड़के को हिरासत में लिया, जिसने बाद में अपराध कबूल भी कर लिया। सोमवार रात लड़के के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया और उसे डोंगरी के एक किशोर हिरासत केंद्र में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें