27 जून से 10 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा
दरअसल, 27 जून से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का दूसरा चरण कम्युनिटी मोबिलाइजेशन शुरू होगा, जो 10 जुलाई तक चलेगा। लोगों को परिवार नियोजन के महत्त्व के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों जैसे, सारथी वाहन और सास-बेटा-बहू सम्मलेन का आयोजन किया जाएगा। इसमें परिवारों में अधिक जनसंख्या के नुकसान से लोगों को जागरूक किया जाने की तैयारी है। तीसरे चरण में सभी स्वास्थ्य इकाईयों में परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों (बास्केट ऑफ च्वाइस) के बारे में परामर्श दिया जाएगा और योग्य एवं इच्छुक लाभार्थियों के लिए को यह साधन उपलब्ध भी कराए जाएंगे।
प्रदेश में सकल प्रजनन दर (टीएफआर) में कमी आई है। राष्ट्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य सर्वेक्षण- 5 ( 2019-20 ) के अनुसार यूपी में टीएफआर 2.4 है, जबकि एनएफएचस-4 (2015-16) में यह आंकड़ा 2.7 था। सरकार इसमें और कमी लाने के लिए प्रयास कर रही है।