फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Population: अब 'सास-बेटा-बहू सम्मेलन' कराएगी योगी सरकार, जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए बनाई योजना

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 13 Jun 2024 06:00 PM IST

सार

Population: योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश की जनसंख्या में कमी लाने के लिए सास, बेटा और बहू सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। सरकार की उम्मीद है कि परिवार में बेहतर समझ पैदा कर जनसंख्या की समस्या से निपटने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राफिक्स योगी सरकार योजना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


27 जून से 10 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा

दरअसल, 27 जून से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का दूसरा चरण कम्युनिटी मोबिलाइजेशन शुरू होगा, जो 10 जुलाई तक चलेगा। लोगों को परिवार नियोजन के महत्त्व के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों जैसे, सारथी वाहन और सास-बेटा-बहू सम्मलेन का आयोजन किया जाएगा। इसमें परिवारों में अधिक जनसंख्या के नुकसान से लोगों को जागरूक किया जाने की तैयारी है। तीसरे चरण में सभी स्वास्थ्य इकाईयों में परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों (बास्केट ऑफ च्वाइस) के बारे में परामर्श दिया जाएगा और योग्य एवं इच्छुक लाभार्थियों के लिए को यह साधन उपलब्ध भी कराए जाएंगे। 


प्रदेश में सकल प्रजनन दर (टीएफआर) में कमी आई है। राष्ट्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य सर्वेक्षण- 5 ( 2019-20 ) के अनुसार यूपी में टीएफआर 2.4 है, जबकि एनएफएचस-4 (2015-16) में यह आंकड़ा 2.7 था। सरकार इसमें और कमी लाने के लिए प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next