फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today: लू के कम पड़ते ही अब आंधी-तूफान की आफत, दिल्ली में आज हो सकती है बारिश

Tue, 03 May 2022 07:42 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ काफी सक्रिय है और दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में हवाएं चलेंगी। अगले 6-7 दिन पूर्वी हवाओं के चलने से तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि 7 मई तक लू नहीं चलेगी। अभी के हिसाब से मई में हालात सही हैं।
विज्ञापन
मौसम अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लू के कम पड़ते ही मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के लिए आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में लू के खत्म होने के आसार हैं।

विज्ञापन

हालांकि, पश्चिम राजस्थान और विदर्भ में लू चल सकती है। उन्होंने कहा, ओडिशा व बंगाल में 30 अप्रैल को ही लू खत्म हो चुकी है। अगले दो से तीन दिन में तेज हवाएं चलेंगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर-पश्चिम भारत के लिए यलो अलर्ट है।

दिल्ली में आज हो सकती है बारिश
आरके जेनामणि ने कहा कि दिल्ली में तीन मई को बारिश की संभावना है। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में यलो अलर्ट है और इन जगहों पर मंगलवार को तेज हवाएं चल सकती हैं और बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


झांसी में 44.2 डिग्री पर पारा आगरा दूसरा सबसे गर्म शहर
यूपी में 44.2 डिग्री के साथ झांसी सबसे गर्म शहर रहा। आगरा में तापमान 42.7 डिग्री पर पहुंच गया। प्रदेश में केवल पांच शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया, जबकि बाकी शहरों में तापमान 40 डिग्री से कम रहा।

इन राज्यों में आज से राहत
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना को मंगलवार से लू से राहत मिल सकती है।

पूर्वी हवाओं से राहत  अगले 6-7 दिन नहीं बढ़ेगा तापमान
जेनामणि ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ काफी सक्रिय है और दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में हवाएं चलेंगी। अगले 6-7 दिन पूर्वी हवाओं के चलने से तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि 7 मई तक लू नहीं चलेगी। अभी के हिसाब से मई में हालात सही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें