फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशवंत सिन्हा ने फिर PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- तुगलक ने भी की थी नोटबंदी

Thu, 16 Nov 2017 02:13 AM IST
एजेंसी, अहमदाबाद
विज्ञापन
यशवंत सिन्हा (फाइल फोटो)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि 14वीं शताब्दी के दिल्ली के सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक ने भी 700 साल पहले नोटबंदी की थी। इस फैसले की आलोचना करते हुए सिन्हा ने कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था को 3.75 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



यहां एक कार्यक्रम में यशवंत सिन्हा ने कहा कि कई शहंशाह थे जिन्होंने अपनी मुद्रा चलाईं। कुछ ऐसे भी थे, जिन्होंने नई मुद्रा के साथ-साथ पहले वाली मुद्रा का भी चलन बरकरार रखा। आज से 700 साल पहले शासक मोहम्मद बिन तुगलक था जो नई मुद्रा लेकर आया और पुरानी मुद्रा के चलन को खत्म कर दिया। वह राजधानी को दिल्ली से दौलताबाद ले जाने के गलत फैसले के लिए जाना गया। साथ ही वह नोटबंदी के लिए भी बदनाम था।

पढ़ें- जेटली पर फिर यशवंत सिन्हा का हमला, बोले- GST के लिए देश मांग सकता है इस्तीफा

सिन्हा ने कहा कि देश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी थी। मौजूदा वक्त में देश की अर्थव्यवस्था के लिए कुछ करने का समय निकलता जा रहा है। ‘सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी’ का हवाला देते हुए भाजपा नेता ने दावा किया कि नोटबंदी की प्रत्यक्ष कीमत 1,28,000 करोड़ के आसपास है। अगर नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को 1.5 फीसदी का नुकसान मानें तो मोटे तौर पर नुकसान 2,25,000 करोड़ से ज्यादा होगा। दोनों को जोड़ लें तो अर्थव्यवस्था को नोटबंदी से सीधे तौर पर 3.75 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें