फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आरोग्यं परमं भाग्यं स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधनम्' : पीएम ने दी अच्छी सेहत की शुभकामनाएं, बोले- अच्छी व सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं में जुटी सरकार

Thu, 07 Apr 2022 08:59 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आह्वान पर हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर संगठन ने मनुष्यों और धरती को स्वस्थ रखने और भलाई पर केंद्रित समाज की आवश्यकता पर जोर दिया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ट्वीट कर देशवासियों को अच्छी सेहत के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार देश के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने के लिए अनथक परिश्रम कर रही है। 

विज्ञापन


मोदी ने ट्वीट कर कहा 'विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं। सभी को अच्छे स्वास्थ्य और स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले। आज का दिन स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का भी दिन है। यह उनकी कड़ी मेहनत है जिसने हमारे ग्रह को सुरक्षित रखा है।' 
 
अच्छे स्वास्थ्य से सभी कार्य होते हैं सिद्ध
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट के साथ आदि भाषा संस्कृत की एक उक्ति की एक पंक्ति 'आरोग्यं परमं भाग्यं स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधनम्' का जिक्र किया है। इसका अर्थ है 'निरोगी होना परम भाग्य है और स्वास्थ्य से अन्य सभी कार्य सिद्ध होते हैं।'
विज्ञापन



आयुष्मान भारत का किया जिक्र
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आह्वान पर हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर संगठन ने मनुष्यों और धरती को स्वस्थ रखने और भलाई पर केंद्रित समाज बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि सरकार देश के स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार कर रही है। उसका मुख्य जोर देश के नागरिकों को अच्छी व वहन करने योग्य स्वास्थ्य सेवाएं देना है। कई ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हर भारतीय को गर्व होगा कि हमारा देश विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना 'आयुष्मान भारत' चला रहा है। 

विज्ञापन

गरीब व मध्यम वर्ग की हो रही बचत
पीएम जन औषधि से गरीबों व मध्यम वर्ग की बचत हुई
उन्होंने कहा कि जब वह पीएम जन औषधि जैसी योजनाओं का लाभ लेने वालों से बात करते हैं, उन्हें बड़ी खुशी होती है कि सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं से गरीब व मध्यम वर्ग की बड़ी बचत हो रही है। इसके साथ ही सरकार आयुष नेटवर्क का भी विस्तार कर रही है। 


आठ सालों में हुआ चिकित्सा शिक्षा में बड़ा बदलाव

पीएम ने कहा कि बीते आठ सालों में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव हुआ है। कई नए मेडिकल कॉलेज बने हैं। हमारी सरकार स्थानीय भाषाओं में चिकित्सा की पढ़ाई के प्रयास कर रही है। इसके माध्यम से हम अनगिनत युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें