फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में बनेगी दुनिया की पहली उड़ने वाली कार, शुरुआती कीमत 2.43 करोड़ रुपये

Sun, 15 Nov 2020 02:53 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
PAL-V Flying Car - फोटो : Social Media
विज्ञापन

आने वाले समय में अब सड़क के साथ-साथ हवा में भी उड़ती हुई कार दिखने लगेंगी। उड़ने वाली कार को बनाने वाली कंपनी पाल वी ने गुजरात सरकार के साथ करार किया है। इस कार तीन पहिए होंगे लेकिन इसमें बैठने वाले लोगों की संख्या केवल दो ही होगी। भारत में जल्द ही इसके प्रोडक्शन के शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन



फ्लाइंग लाइसेंस लेना जरूरी
उड़ने वाली कार को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ फ्लाइंग लाइसेंस लेना भी जरूरी होगा। कार निर्माता कंपनी पाल वी का कहना है कि इस कार को चलाने के लिए दोनों तरह के लाइसेंस अनिवार्य रूप से लेने होंगे। इस कार को हवा में भी उड़ाया जा सकता है, इसलिए फ्लाइंग लाइसेंस लेना भी जरूरी है।

भारत में जल्द प्रोडक्शन शुरू
कार निर्माता कंपनी पाल वी एक डच कंपनी है और इसने गुजरात सरकार के साथ समझौता पर हस्ताक्षर कर लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस कार का प्रोडक्शन भारत में जल्द हो सकता है। यह कार गुजरात में बनेंगी और वहां से यूरोपियन देशों में निर्यात होंगी। साल 2021 तक इसके प्रोडक्शन के शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन


उड़ने वाली कार की अधिकतम स्पीड 180 किमी
इस कार को यूरोप में उड़ने की मंजूरी मिल गई है। इसका सफल संचालन पहले यूरोप के नीदरलैंड में किया जाएगा। सड़क पर इस कार की अधिकतम गति 160 किलोमीटर और हवा में अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। 

कार की कीमत चार करोड़ रुपये से ज्यादा
पाल वी फ्लाइंग कार की लिबर्टी लिमिटेड एडिशन की पहली गाड़ी पायनियर के नाम से बेची जाएगी। इस कार की कीमत 4.46 करोड़ रुपये होगी और यह कीमत भी बिना टैक्स के टू सीटर वाली कार के लिए होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें