फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Environment Day: आज 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी

Sun, 05 Jun 2022 03:38 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

इसका उद्देश्य लोगों को मिट्टी की बिगड़ती सेहत के बारे में जागरूक करना और इसमें सुधार लाने के प्रयासों को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
पीएम मोदी और सद्गुरु जग्गी वासुदेव। - फोटो : Twitter@SadhguruJV
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को विज्ञान भवन में ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ पर एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से शनिवार को जारी बयान के अनुसार ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ एक वैश्विक पहल है।

विज्ञापन

 
इसका उद्देश्य लोगों को मिट्टी की बिगड़ती सेहत के बारे में जागरूक करना और इसमें सुधार लाने के प्रयासों को बढ़ावा देना है। बयान के मुताबिक ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ की शुरुआत इस साल मार्च में सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने की थी, जो 27 देशों से होकर गुजरने वाली 100 दिनों की मोटरसाइकिल यात्रा पर हैं।

पांच जून, 2022 को उनकी यात्रा का 75वां दिन होगा। कार्यक्रम में मोदी की भागीदारी भारत में मिट्टी की सेहत में सुधार को लेकर साझा चिंताओं और प्रतिबद्धताओं को प्रतिबिंबित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें