फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आरक्षण बिल: 'हम विधेयक को फंसने नहीं देंगे, पक्का प्रबंध कर रहे', लोकसभा में विपक्ष से बोले कानून मंत्री

Wed, 20 Sep 2023 07:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेघवाल ने कहा कि 1992 की बैच में जो चुनकर आया, वही तो अब सचिव बनेगा। तो 1992 में कौन सत्ता में था? आप अपनी सरकार को कोस रहे हो। आपने तो 1952 में बाबा साहेब आंबेडकर को चुनाव हरवाया। आप तो उन्हें संविधान सभा में भी आने नहीं देना चाहते थे और आप ओबीसी के भले की बात करते हैं? आपने तो आंबेडकर साहब का तैल चित्र भी संसद के केंद्रीय कक्ष में नहीं लगने दिया। 
विज्ञापन
अर्जुन राम मेघवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सभी वक्ताओं का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के नेताओं से यह भी कहा कि क्या आप चाहते हैं कि तुरंत दे दें और सुप्रीम कोर्ट में मामला फंस जाए, लेकिन तकनीकी बातें हैं। इस विधेयक को हम अब फंसने नहीं देंगे। महिलाओं को इंतजार नहीं करना पड़े, इसका पक्का प्रबंध कर रहे हैं। हम नहीं चाहते कि लोग जनहित याचिकाएं लगाएं। उनके पास न तो नीति थी, न नीयत थी, न नेतृत्व था। हमारे पास नीति भी है, नीयत भी है और मोदी जी जैसा नेतृत्व भी है। 

विज्ञापन

'1992 में कौन सत्ता में था?'
मेघवाल ने कहा कि 1992 की बैच में जो चुनकर आया, वही तो अब सचिव बनेगा। तो 1992 में कौन सत्ता में था? आप अपनी सरकार को कोस रहे हो। आपने तो 1952 में बाबा साहेब आंबेडकर को चुनाव हरवाया। आप तो उन्हें संविधान सभा में भी आने नहीं देना चाहते थे और आप ओबीसी के भले की बात करते हैं? आपने तो आंबेडकर साहब का तैल चित्र भी संसद के केंद्रीय कक्ष में नहीं लगने दिया। 

'जैसे हमने राहुल को हराया, वैसे आपने बाबा साहेब को हराया'
अधीर रंजन चौधरी ने अर्जुन राम मेघवाल की बात का विरोध किया कि उनका दावा बेबुनियाद है। इस पर अमित शाह खड़े हुए और कहा कि जैसे राहुल गांधी को भाजपा ने हराया, वैसे ही बाबा साहेब के सामने जीतकर आने वाले प्रत्याशी कांग्रेस के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें