फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म से बचने के लिए महिला ने खुद को बताया एचआईवी पॉजिटिव, भागा आरोपी

Sat, 13 Apr 2019 12:02 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हत्या के आरोपी शख्स ने जमानत मिलते ही बाहर आने पर एक 29 साल की विधवा के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। मगर महिला ने दावा किया कि वह एचआईवी पॉजिटिव है जिसकी वजह से उसकी इज्जत तार-तार होने से बच गई। आरोपी को लगा कि वह भी इससे संक्रमित हो सकता है इसलिए वह उस जगह को छोड़कर चला गया।

विज्ञापन

 
हालांकि कुछ दिनों बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी का नाम किशोर विलास अवहद है जिसकी उम्र 22 साल है। वह माकुंदवड़ी क्षेत्र के राजनगर का निवासी है। उसे पहले अपने पिता की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

25 मार्च की रात को एमआईडीसी वलूज की रहने वाली महिला शहर की एक दुकान पर अपनी सात साल की बेटी के साथ गई थी। जब वह घर वापस आ रही थीं तब उन्हें अहसास हुआ कि उसके पास केवल 10 रुपये हैं। उन्होंने शेयर ऑटो लेने की एक नाकाम कोशिश की। इसके बाद वह शाहनूरमिया दरगाह पर गईं और वहां लिफ्ट मांगने लगीं। 
विज्ञापन


अवहद जो वहां से अपनी मोटरसाइकिल से गुजर रहा था उसने महिला और उसकी बेटी को घर छोड़ने का ऑफर दिया। हालांकि उसने राजनगर की बजाए नुल्लाह की सड़क पकड़ ली। उसने महिला को धारदार हथियार दिखाकर धमकाया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने दिमाग का इस्तेमाल किया और दावा किया कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। जिसे सुनकर अवहद स्थान छोड़कर चला गया। 

असिस्टेंट इंस्पेक्टर श्रद्धा वायडंडे ने कहा कि महिला ने पुलिस से संपर्क किया और अवहद के खिलाफ अपहरण और यौन शोषण का मामला दर्ज किया। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो धारा के तहत भी मामला दर्ज किया है। 

वायडंडे ने कहा कि महिला ने पुलिस को जो जानकारी दी उसके आधार पर आरोपी का स्केच तैयार किया गया। उन्होंने कहा, 'महिला ने पुलिस को आरोपी के हाथ पर बने टैटू और निशान के बारे में बताया। जानकारी का इस्तेमाल करते हुए पुलिस कुछ दिनों के अंदर अवहद को पकड़ने में सफल रही।'
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें