फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

गुजरात: 14 जानवरों के साथ होटल पहुंची महिला, कमरा नहीं मिलने पर बुलाई पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 13 Apr 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

गुजरात के अहमदाबाद से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला टूरिस्ट अमेरिका से अपने साथ 14 जानवर (सात कुत्ते, छह बिल्ली और एक बकरी) लेकर होटल पहुंच गई। लेकिन जब होटल के मैनेजर ने कमरा देने से मना किया तो महिला हंगामा करने लगी। उसने पुलिस को बुला लिया।



पुलिस ने बताया कि 58 वर्षीय नोरेन फ्लावर ने तीन दिनों के लिए होटल में कमरा बुक किया था। होटल ने उसे केवल दो जानवरों को रखने की अनुमति दी थी लेकिन वो अपने साथ 14 जनावरों को लेकर पहुंच गई। वो रात के करीब 3 बजे होटल पहुंची, जिस कारण उन्होंने महिला को रहने के लिए कमरा दे दिया। 


जब महिला को होटल में कमरा दिया गया तो उसकी बकरियों और बिल्लियों को पार्किंग में रखवाया गया। वहीं कुत्ते कमरे में महिला के साथ रुके। लेकिन जब अगले दिन मैनेजर ने कमरा खाली करने को कहा तो महिला हंगामा करने लगी। 


महिला का कहना है, "मैंने तीन दिनों का अडवांस पेमेंट दिया है। ये जानवर मेरा परिवार है इसलिए मैं नहीं जाऊंगी।" हालांकि मामले में कोई औपचारिक शिकायत ना होने पर पुलिस कुछ नहीं कर पाई।


होटल के मैनेजर का कहना है कि महिला के कारण उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है। महिला की बुकिंग 9 से 11 अप्रैल तक थी। वह अपने साथ 14 जानवरों को लेकर पहुंच गई। जानवरों के शोर के कारण कई लोग बीच में ही बुकिंग छोड़कर चले गए। 


वहीं जिन लोगों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने भी अपनी बुकिंग कैंसिल करा ली। विवाद बढ़ने पर महिला ने अमेरिकी दूतावास में भी इसकी शिकायत कर दी।


मामले पर इंस्पेक्टर एसएस मोदी का कहना है कि महिला अमेरिका से केरल जाना चाहती थी। महिला को सड़क मार्ग से केरल जाने के लिए 60 हजार रुपये चाहिए लेकिन उसके पास केवल 15 हजार रुपये हैं। उसने पैसों के लिए अमेरिकी दूतावास से मदद मांगी है। इसके अलावा उसने केरल में अपनी दोस्त से भी मदद मांगी, लेकिन उसकी दोस्त ने पैसे देने से इनकार कर दिया। 


और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next