फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: नासिक में महिला से चाकू की नोंक पर दुष्कर्म, पैरोल पर बाहर आए हत्यारे ने दिया वारदात को अंजाम

Tue, 28 Sep 2021 08:24 PM IST
सुभाष कुमार पीटीआई, नासिक

सार

पुलिस ने बताया कि दुष्कर्मी हत्या के जुर्म में जेल में सजा काट रहा था और पैरोल पर बाहर छोड़ा गया था। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नासिक में दुष्कर्म की वारदात - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नासिक में दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पुलिस के अनुसार इस वारदात को हत्या की सजा काट रहे व्यक्ति ने अंजाम दिया जो पैरोल पर जेल से बाहर आया था। उसने 27 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन

  
पुलिस ने बताया कि पीड़िता पवन नगर में एक ब्यूटी पार्लर चलाती है और सोमवार की रात वहां पूजा कर रही थी। आरोपी ने वहां जबर्दस्ती घुसकर पीड़िता के हाथ-मुंह बांध दिए और चाकू की नोंक पर उससे दुष्कर्म किया। 

महिला ने आरोपी के खिलाफ अंबद नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्मी हत्या के जुर्म में जेल में सजा काट रहा था और पैरोल पर बाहर छोड़ा गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें