फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: सुपारी देकर महिला ने करवाई थी पति की हत्या, प्रेमी व दोस्त संग पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 05 Aug 2021 03:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

 नारपोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक मालोजी शिंदे ने बताया कि एक अगस्त को भिवंडी कस्बे में मानकोली नाका के पास कैब में 38 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को 32 वर्षीय महिला, उसके प्रेमी और एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। नारपोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक मालोजी शिंदे ने बताया कि एक अगस्त को भिवंडी कस्बे में मानकोली नाका के पास कैब में 38 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया था। पुलिस के मुताबिक महिला ने अपने पति को मारने की साजिश रची और अपने प्रेमी और उसके दोस्त की मदद ली। इतना ही नहीं हत्या के लिए तीनों ने दो सुपारी किलर से भी संपर्क किया और महिला ने एक लाख रुपये के गहने बेचकर पति की हत्या की सुपारी दे दी।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों सुपारी किलर ने 31 जुलाई की रात मुंबई जाने के लिए कैब बुक की और मानकोली के पास महिला के पति का गला दबाकर हत्या की दी। इसके बाद दोनों शव को कैब में ही छोड़कर फरार हो गए ।पुलिस ने इस पूरे मामले में पत्नी, उसके प्रेमी और दोस्त को बुधवार को गिरफ्तार किया है। वहीं दोनों सुपारी किलर अभी भी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों हत्यारोपितों को 13 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

महिला ने ही दर्ज कराई थी रिपोर्ट
पुलिस ने इस मामले में उसकी पत्नी की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302,  201 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक पति एक कारखाने में मैनेजर के पद पर काम करता था। लेकिन, कोरोना संक्रमण में लॉकडाउन के दौरान उसकी नौकरी चली गई, जिसके बाद उसने कैब ड्राइवर का काम शुरू किया था। पुलिस का कहना है कि मृतक पति और उसकी पत्नी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में थे। पत्नी इसी कारण अपने पति से तलाक चाहती थी। लेकिन, पति ने इसके लिए मना कर दिया और उसके गैर संबंध का भी विरोध किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें