फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: दो साल में असम सरकार ने विज्ञापन पर 131 करोड़ रुपये खर्च किए, जानें सोनोवाल और सरमा में कौन रहा आगे?

Thu, 16 Mar 2023 08:33 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

असम विधानसभा में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए सूचना और जनसंपर्क मंत्री पीयूष हजारिका ने बताया कि साल 2021-22 और 2022-23 के लिए राज्य सरकार ने कुल 132 करोड़ रुपये विज्ञापन के लिए जारी किए थे। जिसमें पिछले दो वित्तीय वर्ष के दौरान कुल 130.59 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। 
 
विज्ञापन
हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम सरकार ने पिछले दो सालों में विज्ञापन पर 130.59 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को काफी पीछे छोड़ दिया है। सोनेवाल के पांच साल के कार्यकाल में 125.6 करोड़ रुपये खर्च किए थे। 
विज्ञापन

असम विधानसभा में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए सूचना और जनसंपर्क मंत्री पीयूष हजारिका ने बताया कि साल 2021-22 और 2022-23 के लिए राज्य सरकार ने कुल 132 करोड़ रुपये विज्ञापन के लिए जारी किए थे। जिसमें पिछले दो वित्तीय वर्ष के दौरान कुल 130.59 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। 

उन्होंने आगे बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के पांच साल के कार्यकाल में सरकार ने 132.3 करोड़ रुपये विज्ञापन के लिए जारी किए थे। इसमें से 125.6 करोड़ रुपये खर्च किए गए। अब सोनोवाल केंद्र सरकार में मंत्री हैं। हजारिका ने बताया कि 2016 में पहली बार भाजपा की सरकार आने के बाद से अब तक विज्ञापन पर कुल 256.19 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। ये विज्ञापन अखबार, रेडियो, टीवी चैनल, मैगजीन और अन्य मीडिया में दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें