फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'शाह से मिलने दिल्ली आने की बात सच साबित हुई तो सियासत छोड़ दूंगा', अजित पवार की विपक्ष को चुनौती

Fri, 02 Aug 2024 03:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक

सार

Maharashtra: राकांपा प्रमुख अजित पवार ने कहा कि अगर भाजपा से गठबंधन करने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए उनके दिल्ली आने की खबरें सच साबित हो जाती हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे।
विज्ञापन
अजित पवार - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि अगर भाजपा से गठबंधन करने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए उनके दिल्ली आने की खबरें सच साबित हो जाती हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं को चुनौती दी कि अगर ये खबरें गलत पाई जाती हैं तो जिन लोगों ने उन पर ये आरोप लगाए हैं, उन्हें सियासत छोड़ देनी चाहिए। पवार ने आरोप लगाया कि उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि हाल ही में हुई एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान अजित पवार ने खुद कहा कि उन्होंने दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर नई दिल्ली में अमित शाह के साथ बैठकें कीं। पवार ने कथित तौर कहा, "मैं उन बैठकों में भाग लेने के लिए दिल्ली जाते समय हवाई यात्रा के दौरान मास्क और टोपी पहनता था। मैंने हवाई यात्रा के दौरान अपना नाम भी बदल दिया था।"

उनके कथित बयानों के आधार पर शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (शरद चंद्र पवार) ने उन पर निशाना साधा था। हालांकि, अजित पवार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह छिपकर राजनीति नहीं करते हैं। उन्होंने कहा, "मैं लोकतंत्र में काम करने वाला एक कार्यकर्ता हूं। मुझे कुछ भी छिपाकर राजनीति करने की आदत नहीं है। हालांकि, हमें विरोधियों द्वारा फर्जी और झूठी खबरों से बदनाम किया जा रहा है।"  
विज्ञापन


पवार ने कहा, मेरे भेष बदलकर दिल्ली जाने की खबर झूठी है। अगर मैं कहीं भी जाऊंगा तो खुले तौर पर जाऊंगा। मुझे किसी से डरने की जरूरत नहीं है। अगर ये खबरें सही साबित हो जाती हैं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। उन्होंने कहा कि संसद में तथ्यों का सत्यापन होना चाहिए और अगर रिपोर्ट सही साबित हुई तो वह सियासत छोड़ देंगे। लेकिन अगर रिपोर्ट गलत पाई जाती तो बिना किसी सबूत या तथ्यों आरोप लगाने वालों राजनीति छोड़ देनी चाहिए। 

उन्होंने कहा, जब यह घटना हुई, तब मैं महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्षा नेता था। हर कोई मुझे पहचानता है। इसलिए ऐसी घटना असंभव है। वर्तमान में जो कुछ भी चल रहा है वह गलत है। इन खबरों का कोई आधार या सबूत नहीं है। राज्य में मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। 

'लोकसभा चुनाव में प्याज उगाने वाले क्षेत्रों में हुआ नुकसान'
उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा नीत गठबंधन कतो लोकसभा चुनाव में राज्य के प्याज उगाने वाले क्षेत्रों में नुकसान हुआ, क्योंकि वहां के लोग प्याज की फसल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने से नाराज हैं। उन्होंने कहा, यह आपका अधिकार है और मैं इसका अनादर नहीं करना चाहता। मैं आपको दोष नहीं दे रहा हूं। हम प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने में विफल रहे। महायुति (भाजपा, शिवसेना और राकांपा का सत्तारूढ़ गठबंधन) को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें