सीटों के समझौते में दिखेगी सच्चाई
भाजपा नेता सारिका जैन ने कहा कि पूरा देश यह जानता है कि अरविंद केजरीवाल ने केवल कांग्रेस के भ्रष्टाचार का विरोध करके ही अपनी राजनीतिक जगह बनाई है। अब वे अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए विपक्षी दलों के सहारे उस विधेयक को रोकना चाहते हैं, जो उनके भ्रष्टाचार को जनता के सामने ला सकता है। केवल यही कारण है कि अब तक वे विपक्षी दलों के गठबंधन में बने हुए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में कितनी एकता है, इसकी सच्चाई तब सामने आएगी जब लोकसभा चुनाव के दौरान सीटों के बंटवारे का मामला सामने आएगा। उन्होंने कहा कि हर बात पर झूठ बोलने में माहिर अरविंद केजरीवाल अपनी बात से कब पाला पलटेंगे, इसे कोई नहीं जानता। चूंकि वे प्रधानमंत्री बनने का सपना पाले हुए हैं, ऐसे में वे राहुल गांधी को अपना नेता कभी स्वीकार नहीं कर पाएंगे और किसी न किसी बहाने जल्द ही गठबंधन से बाहर हो जाएंगे।