फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्ठी: पति के वर्क फ्रॉम होम से परेशान पत्नी की हर्ष गोयनका से अपील- इन्हें ऑफिस बुलाइए वरना हमारी शादी टूट जाएगी

Mon, 13 Sep 2021 08:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चिट्ठी को हर्ष गोयनका ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें कर्मचारी की पत्नी ने लिखा कि डियर सर, मै आपके यहां के कर्मचारी मनोज की पत्नी हूं। मैं आपसे अपील करती हूं कि कृपया वर्क फ्रॉम ऑफिस करें। वे वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके हैं।
विज्ञापन
वर्क फ्रॉम होम - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने वर्क फ्रॉम होम को लेकर एक दिलचस्प चिट्ठी सोशल मीडिया पर शेयर की है। चिट्ठी उनके यहां काम कर रहे एक कर्मचारी की पत्नी ने भेजी है। इसमें कर्मचारी की पत्नी ने मांग की है उनके पति को ऑफिस बुलाकर काम कराया जाए। वर्क फ्रॉम होम बंद करने की मांग के पीछे महिला नेकई कारण गिनाए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, इस चिट्ठी को हर्ष गोयनका ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें कर्मचारी की पत्नी ने लिखा कि डियर सर, मै आपके यहां के कर्मचारी मनोज की पत्नी हूं। मैं आपसे अपील करती हूं कि कृपया वर्क फ्रॉम ऑफिस करें। मेरे पति कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके हैं और कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से ध्यान रखते हैं। अगर वर्क फ्रॉम होम जारी रहा, तो कुछ समय के बाद हमारी शादी टूट जाएगी।

महिला ने आगे लिखा कि वह दिन में दस बार कॉफी पीते हैं। अलग-अलग कमरों में रहते है। घर में सब कुछ उथल-पुथल करके रख देते हैं। इसके अलावा वह लगातार कुछ न कुछ खाने को मांगते रहते हैं। मैने उन्हें काम के दौरान सोते देखा है। मेरे पास पहले से ही दो बच्चे हैं, जिनका मुझे ख्याल रखना होता है। मेरी मदद करें, सादर।
विज्ञापन


चिट्ठी शेयर करते हुए गोयनका ने लिखा कि पता नहीं इस पर मैं क्या जवाब दूं। अब यह चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही। चिट्ठी में लिखी बातें पढ़कर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। कई यूजर्स इसे खुद से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें