फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुब्रत राय के पास है काफी संपत्ति, बकाया चुका क्यों नहीं देते: सुप्रीम कोर्ट

Thu, 12 May 2016 06:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली,
विज्ञापन
सुब्रत रॉय सहारा - फोटो : pti
विज्ञापन
मां की मौत के बाद चार हफ्ते की पैरोल पर दो साल बाद जेल से बाहर आए सहारा प्रमुख को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देकर उनकी पैरोल की अवधि पांच हफ्ते के लिए और बढ़ा दी । इस पैरोल के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राय को 11 जुलाई तक 200 करोड़ रुपये सेबी के पास जमा कराने का आदेश भी दिया । 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के सामने बंद लिफाफे में पेश किए गए सुब्रत राय की संपत्ति के आंकड़ों पर कोर्ट ने सहारा प्रमुख की ओर से वकील कपिल सिब्बल से तल्ख सवाल किए। कोर्ट ने कहा वह दो साल से तिहाड़ में क्यों रह रहे हैं जबकि सुब्रत राय के पास इतनी संपत्ति है कि वह बकाया 36,000 करोड़ आसानी से दे सकते हैं। 

कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा 'सुब्रत राय ने 12,000 करोड़ सेबी के पास पहले ही जमा करा दिए हैं । सुब्रत राय बकाया पैसा लेकर कहीं भागेंगे नहीं।' चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर , एआर दवे और एके सीकरी की बेंच के सामने पेश किए गए सीलबंद लिफाफे में सुब्रत राय की चल अचल संपत्ति और विदेश में उनके धन के आंकड़े बताए गए। 
विज्ञापन


सील बंद लिफाफा पेश करते समय सुप्रीम कोर्ट से वकील कपिल सिब्बल ने कहा इस लिफाफे के आंकड़ों को गोपनीय रखा जाए। उन्होंने आगे कहा अगर सहारा बकाया नहीं देते हैं तो मार्केट रेगुलेटर सेबी सहारा प्रमुख की संपत्ति बेचने के लिए स्वतंत्र है।
विज्ञापन


कोर्ट ने इस पर कहा, 'आपके पास धन है और आपको उस धन से सिर्फ थोड़ा ही देना है, वह दो साल से जेल में हैं, क्यों इस बकाया को जमा नहीं कर देते।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें