भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में एक ऐसा भी पल आया जब पार्टी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी की आंखों में आंसू आ गए। यह देख लोगों की आंखें भी नम हो गईं। दरअसल, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया।
आडवाणी ने कहा कि पार्टी की स्थापना के बाद यह पहला अवसर है जब कोई राष्ट्रीय अधिवेशन अटल बिहारी वाजपेयी के बिना हो रहा है। उन्होंने कहा कि, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी उनके दिलों में हमेशा रहेंगे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।