फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों चर्चा में आए कांग्रेसी नेता मुकुल वासनिक, जानिए ये खास बातें

Sat, 10 Aug 2019 11:26 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली है कांग्रेस अध्यक्ष का पद
  • नए अध्यक्ष के लिए मुकुल वासनिक का नाम चर्चा में
  • अध्यक्ष बनने से प्रियंका गांधी कर चुकी हैं इनकार
  • वासनिक के अलावा सुशील कुमार शिंदे, मल्लिकार्जुन खड़गे, ज्योतिरादित्य सिंधिया भी दौड़ में
विज्ञापन
मुकुल वासनिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में राहुल गांधी के इस्तीफा देने से खाली हुए अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए पांच कमेटियों का गठन किया है। ये कमेटियां पूरे देश में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं का रूख भापेंगी।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया था। हालांकि, तब राहुल का इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया था।    राहुल गांधी को अपने पद पर बने रहने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष का पद स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस पद पर वर्तमान में पार्टी महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी की ताजपोशी की जाएगी। लेकिन प्रियंका के इनकार के बाद अब गैर गांधी नेता की खोज की जा रही है। जिसमें मुकुल वासनिक, सुशील कुमार शिंदे, मल्लिकार्जुन खड़गे, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट के नामों की भी खासी चर्चा है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनने के दौड़ में मुकुल वासनिक का नाम सबसे आगे है। वासनिक का नाम चर्चा में आते ही सोशल मीडिया में वह ट्रेंड करने लगे। हालांकि पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन

मुकुल वासनिक के बारे में जानिए...

मुकुल वासनिक - फोटो : सोशल मीडिया
59 वर्षीय मुकुल वासनिक मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। वह यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं और उनके पास अच्छा खासा प्रशासनिक अनुभव भी है। वासनिक का जन्म 27 सितंबर 1959 को हुआ था। इनकी पढ़ाई लिखाई भी महाराष्ट्र में हुई है। मुकुल वासनिक के राजनीतिक जीवन की शुरुआत एनएसयूआई से हुई थी।

मुकुल वासनिक के घर में पहले से ही राजनीतिक माहौल था। उनके पिता बालकृष्ण वासनिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे और बुलढाना से तीन बार सांसद रहे। पिता के बाद  बुलढाना की अपनी पारंपरिक सीट मुकुल वासनिक ने 1984, 1991 और 1998 में लोकसभा चुनाव जीता।

2009 में उन्होंने अपनी पारंपरिक सीट बुलढाना को छोड़ रामटेक से लोकसभा चुनाव जीता जिसके बाद उन्हें यूपीए-2 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री बनाया गया।

मुकुल के पिता बालकृष्ण वासनिक बुलढाना से केवल 28 साल की उम्र में सांसद चुने गए थे। अपने पिता का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मुकुल वासनिक ने 25 साल की उम्र में लोकसभा का चुनाव जीतकर सबसे कम उम्र के सांसद बने। 

इस समय मुकुल वासनिक कांग्रेस महासचिव हैं और गांधी परिवार के काफी करीबी भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें