फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WHO: टीबी के खिलाफ लड़ाई होगी आसान, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जारी किया वेब आधारित टूल 'स्क्रीनटीबी'

Sat, 21 Oct 2023 05:47 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्क्रीनटीबी डब्ल्यूएचओ की नवीनतम वैश्विक टीबी रिपोर्ट और अन्य अंतरराष्ट्रीय डाटाबेस के आंकड़ों के साथ-साथ प्रकाशित रिपोर्ट  के आंकड़ों का उपयोग करता है ताकि टीबी के बोझ और खतरों को कम किया जा सके। 
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीबी के खिलाफ लड़ाई में दुनिया की राह और आसान होने वाली है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने वेब आधारित उपकरण स्क्रीनटीबी को सफलता पूर्वक जांचने के बाद जारी किया है। इस उपकरण को टीबी के कारण खतरे की आशंका वाले समूहों की जांच में प्राथमिकता देने के साथ अलग अलग देशों के अनुरूप स्क्रीनिंग और रोकथाम करने में सहायता करने के लिए डिजाइन किया गया है। 

विज्ञापन


स्क्रीनटीबी डब्ल्यूएचओ की नवीनतम वैश्विक टीबी रिपोर्ट और अन्य अंतरराष्ट्रीय डाटाबेस के आंकड़ों के साथ-साथ प्रकाशित रिपोर्ट  के आंकड़ों का उपयोग करता है ताकि टीबी के बोझ और खतरों को कम किया जा सके। इसके अलावा स्क्रीनिंग और क्लीनिकल उपकरणों की सटीकता के आधार पर अलग-अलग देशों को नवीनतम अनुमान आधारित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा सके।

परिणामों का लगाता है अनुमान
डब्ल्यूएचओ के अनुसार स्क्रीनटीबी उपयोगकर्ता देश के लिए यह कई महत्वपूर्ण परिणामों का अनुमान भी लगाता है। खतरे के समूह वाले देशों में जांच के लिए यह आसानी से उपलब्ध होगा। उपकरण स्क्रीनिंग के आंकड़ों के परिणामों की तुलना भी करता है।
विज्ञापन


निशुल्क उपलब्ध
डब्ल्यूएचओ ने बताया कि स्क्रीनटीबी सभी के लिए निःशुल्क उपलब्ध है। धीरे-धीरे इसे सरकारी के साथ अन्य चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। टीबी से निपटने के लिए इसी वर्ष हुई संयुक्त राष्ट्र उच्च स्तरीय बैठक में तय किया गया कि  2027 तक विभिन्न देशों में 4.5 करोड़ लोगों की जांच कर टीबी का पता लगाया जाएगा। इसके लिए स्क्रीनिंग और सक्रिय मरीजों की खोज जैसी गतिविधियों को तेजी से बढ़ाने की आवश्यकता पड़ेगी।

टीबी के खात्मे में होगा उपयोगी
डब्ल्यूएचओ के वैश्विक टीबी कार्यक्रम के निदेशक डॉ. टेरेजा कासेवा ने कहा कि पोर्टेबल डिजिटल एक्स रे के तौर तरीकों और कंप्यूटर एडेड डिटेक्शन (सीएडी) सॉफ्टवेयर जैसी नवीन तकनीकों ने हाल के वर्षों में स्क्रीनिंग कार्यान्वयन की पहुंच और क्षमता का काफी विस्तार किया है। स्क्रीनटीबी दुनिया भर में टीबी को समाप्त करने के लिए आवश्यक महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें