फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलचस्प वाकया: टीएमसी सांसद ने उठाया राज्यपाल धनखड़ का सवाल, तो पीएम ने पूछा- आप कब रिटायर हो रहे हैं? 

Tue, 01 Feb 2022 09:03 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली

सार

लोकसभा स्थगित होने के बाद पीएम मोदी और टीएमसी सांसद सौगत रॉय के बीच दिलचस्प बातचीत हुई, जो भाजपा और सरकार पर तीखे हमले के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
PM Modi in Parliament (file photo) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक सभा में आम बजट 2022-23 पेश होने के बाद कैमरे की नजरों से दूर उस वक्त दिलचस्प वाकया हुआ जब पीएम मोदी सदन में विपक्षी सांसदों से मुलाकात कर रहे थे। पीएम ने इस दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी,  टीएमसी सांसद सुदीप बंधोपाध्याय, सौगत रॉय, नेशनल कांफ्रेंस नेता फारुक अब्दुल्ला, डीएमके सांसद ए राजा और निर्दलीय सांसद नवनीत राणा कौर से मुलाकात की। 

विज्ञापन


सौगत रॉय से पीएम ने पूछा हालचाल 
इसी मुलाकात के दौरान पीएम मोदी और टीएमसी सांसद सौगत रॉय के बीच दिलचस्प बातचीत हुई, जो भाजपा और सरकार पर तीखे हमले के लिए जाने जाते हैं। इस छोटी सी मुलाकात को पर सौगत रॉय ने एएनआई को बताया कि पीएम मोदी ने उनसे उनका हालचाल पूछा। इस पर सौगत रॉय ने प. बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को लेकर सवाल पूछा कि वह राज्य में काफी दिक्कतें पैदा कर रहे हैं, उन्हें हटाया जाना चाहिए। 

आप कब रिटायर होंगे?
इस पर पीएम मोदी ने उल्टा सवाल दागा, आप कब रिटायर होंगे? उन्होंने दोबारा पीएम से पूछा कि प. बंगाल के राज्यपाल कार्यकाल कब खत्म होगा। इस पर पीएम मोदी ने फिर कहा- आप कब रिटायर हो रहे हैं? पीएम के इस अंदाज ने टीएमसी सांसद को पशोपेश में डाल दिया। 
विज्ञापन


पीएम मोदी और टीएमसी सांसद के बीच ये वाकया उस वक्त सामने आया जब एक दिन पहले ही सीएम ममता बनर्जी ने राज्यपाल धनखड़ को यह कहते हुए ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया कि वह लगातार असंवैधानिक बयान दे रहे हैं। बता दें कि धनखड़ ट्वीट के जरिए ममता सरकार पर लगातार हमलावर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें