फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alliance Air: ‘बुजुर्ग महिला को कुछ देर बाद व्हीलचेयर दी गई थी’, एलांयस एयर का दावा- 42 मिनट की देरी हुई थी

Wed, 10 Jul 2024 10:46 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Alliance Air: एलायंस एयर की जांच में यह बात सामने आई है कि बुजुर्ग महिला यात्री को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने में ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी की तरफ से देरी हुई थी। एलायंस एयर के एक अधिकारी ने इस देरी के लिए माफी मांगी है। 

विज्ञापन
हवाई जहाज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलायंस एयर की उड़ान से जयपुर से दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद एक बुजुर्ग महिला को व्हीलचेयर के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ा था। एलायंस एयर ने कहा था कि इस मामले की जांच की जाएगी। अब जांच में यह बात सामने आई है कि बुजुर्ग महिला यात्री को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने में एलायंस एयर की ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी की तरफ से देरी हुई थी। एलायंस एयर के एक अधिकारी ने इस देरी के लिए माफी मांगी है। 

विज्ञापन


‘एक घंटे के भीतर उपलब्ध कराई गई थी व्हीलचेयर’
बता दें कि बुजुर्ग महिला यात्री पार्किंसन बीमारी से पीड़ित है। आरोप था कि उन्हें व्हीलचेयर के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन से चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा था। उधर, एयरलाइंस की जांच में पाया गया है कि व्हीलचेयर को एक घंटे के भीतर उपलब्ध कराया गया था। जांच रिपोर्ट के अनुसार, बुजुर्ग महिला यात्री को व्हीलचेयर सहायता प्रदान की गई थी। इसके बाद उन्हें कंपनी के कर्मचारियों द्वारा विमान से उतरा गया और दिल्ली हवाई अड्डे के बाहर तक पहुंचाया गया। इस दौरान कंपनी के कर्मचारी बुजुर्ग महिला के साथ मौजूद रहे। 

सोशल मीडिया पर किया गया था यह दावा
इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर साझा की गई एक पोस्ट में दावा किया गया था, ‘84 वर्ष की बुजुर्ग महिला, जो कि पार्किंसन बीमारी से जूझ रहीं थीं। महिला को व्हीलचेयर के लिए तीन घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ा। 7 जुलाई को महिला जयपुर से दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचीं थीं।’ उधर, एलांयस एयर की जांच रिपोर्ट में बताया गया कि इस मामले में तीन घंटे नहीं बल्कि 42 मिनट की देरी हुई है। आगे बताया गया है कि पहले विमान से अन्य यात्रियों को उतारा गया। इसके बाद बुजुर्ग महिला को व्हीचेयर की सुविधा प्रदान की गई। इसके साथ ही एयरलाइंस के कर्मचारियों द्वारा यात्री को हवाई अड्डे के बाहर तक छोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें