जानकारी के मुताबिक, पश्चिम रेलवे ने मुसाफिरों की सहूलियत के लिए 19051/52 वलसाड-मुजफ्फरपुर श्रमिक एक्सप्रेस, 12243/44 वलसाड-कानपुर सेंट्रल उद्योगकर्मी एक्सप्रेस और 12937/38 गांधीधाम-हावड़ा गरबा एक्सप्रेस के पारंपरिक रैक को एलएचबी रैक से बदलने का निर्णय लिया है।
पश्चिम रेलवे ने ट्वीट करके ट्रेनों के बारे में जानकारी दी। रेलवे की इस लिस्ट में 14 ट्रेनों के नाम हैं। इसके मुताबिक, 09005/09006 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन 11 जून से हर शुक्रवार बांद्रा से रवाना होगी। वहीं, 14 जून से हर सोमवार बरौनी से बांद्रा लौटेगी। 09011/09012 उधना से दानापुर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन 7 जून से हर सोमवार उधना से रवाना होगी। यह ट्रेन 9 जून से हर बुधवार दानापुर से वापसी करेगी।
09035/09036 मुंबई सेंट्रल से मंडुआडीह स्पेशल ट्रेन 8 जून से हर मंगलवार व शुक्रवार को मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी। यह ट्रेन मंडुआडीह से 10 जून से हर गुरुवार व रविवार को वापसी करेगी। रेलवे ने सप्ताह में तीन दिन चलने वाली स्पेशल ट्रेन का भी एलान किया। 09049/09050 मुंबई सेंट्रल-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन 8 जून से हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रवाना होगी। समस्तीपुर से यह ट्रेन 10 जून से हर गुरुवार, शनिवार और सोमवार को लौटेगी।
बता दें कि उत्तर रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया है। रेलवे ने अंबाला डिविजन के सरहिंद स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते राजकोट डिविजन से होकर जाने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया।
ये हैं रद्द होने वाली ट्रेनें
| तारीख |
ट्रेन नंबर |
रूट |
| 27 जून |
04680 |
श्री वैष्णो देवी कटरा-जामनगर स्पेशल |
| 28 जून |
04678 |
श्री वैष्णो देवी कटरा-हापा स्पेशल |
| 29 जून |
04677 |
हापा-श्री वैष्णो देवी कटरा स्पेशल |
| 30 जून |
04679 |
जामनगर-श्री वैष्णो देवी कटरा स्पेशल |