फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदेशखाली: पीएम की यात्रा से महिलाएं उत्साहित, कहा- दीदी ने नहीं दिया साथ, दादा से न्याय की उम्मीद

सार

महिलाओं ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे दादा हैं (बड़े भाई)। उनके बारासात आने की खुशी में मन प्रसन्न है। अगर मौका मिला तो हम अपना दुख-दर्द उनसे साझा करेंगी। हमें उम्मीद है, विश्वास है और भरोसा है कि वे हमको न्याय जरूर दिलाएंगे। इस मौके पर महिलाएं जमकर झूमीं। मोदी-मोदी और जय श्री राम के नारे लगाए।
विज्ञापन
संदेशखाली की तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदेशखाली के हालात मंगलवार को कुछ बदले नजर आए। गांव की महिलाओं में उत्साह, उम्मीद और हौसला दिखा। उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिलाएं कहती हैं, अब मुंह ढक कर बोलने की जरूरत नहीं है। अब किसी से कोई डर नहीं।

विज्ञापन

महिलाओं ने कहा, अब तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। लेकिन मन में एक दुख जरूर है। इतना कुछ हुआ, लेकिन दीदी (सीएम ममता बनर्जी) साथ खड़ी नहीं हुईं। एक बार यहां आकर हमारा हाल नहीं जाना, लेकिन दादा (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) से बहुत उम्मीद है।

महिलाओं ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे दादा हैं (बड़े भाई)। उनके बारासात आने की खुशी में मन प्रसन्न है। अगर मौका मिला तो हम अपना दुख-दर्द उनसे साझा करेंगी। हमें उम्मीद है, विश्वास है और भरोसा है कि वे हमको न्याय जरूर दिलाएंगे। इस मौके पर महिलाएं जमकर झूमीं। मोदी-मोदी और जय श्री राम के नारे लगाए।
विज्ञापन

फांसी से कम कुछ मंजूर नहीं
गांव की महिलाओं ने कहा, कलकत्ता हाईकोर्ट ने मामला सीबीआई को सौंप दिया है। इसके लिए हाईकोर्ट का धन्यवाद। अब न्याय की उम्मीद और बढ़ गई है। राज्य पुलिस पर हमें भरोसा नहीं था। महिलाओं ने आज एक बार फिर कहा, हमें फांसी से कम कुछ मंजूर नहीं है। 

सुना है अब जमीन को समतल करके देंगे
गांव की महिलाओं ने कहा, सुना है जिस जमीन पर तीनों गुंडों ने तालाब बना दिए थे, सरकार उसे समतल करके देगी। यह सुनकर बहुत खुशी हुई। साथ ही महिलाओं की मांग पर एक ट्यूबेल लगाया जा रहा है। इससे अब महिलाओं को पानी लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें