पश्चिम बंगाल के आसनसोल में नगरपालिका उपचुनाव के बीच झड़प का मामला सामने आया है। यहां भाजपा व टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इसके बाद पुलिस ने स्थिति संभाली।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने टीएमसी पर वोटों की धांधली का आरोप लगाया। भाजपा विधायक लक्ष्मण घोरुई ने कहा, हम यहां देखने आए थे कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है या नहीं। लेकिन टीएमसी समर्थकों ने हम पर हमला कर दिया। उन्होंने का टीएमसी वोटों में धांधली करा रही है।
सुरक्षा के किए गए थे कड़े बंदोबस्त
आसनसाेल नगरपालिका उपचुनाव के लिए मतदान सुबह से ही शुरू हो गए थे। चुनाव में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए कड़े बंदोबस्त किए गए थे। मतदान केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।