फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बंगाल में अज्ञात दस्तावेजों को लगाई गई आग, CBI और कोलकाता पुलिस के अधिकारी पहुंचे; देखें वीडियो

Tue, 18 Apr 2023 10:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

दक्षिण 24 परगना के भंडार के अंदुल गरिया इलाके में कुछ लोगों ने अज्ञात दस्तावेजों को जला दिया। सीबीआई अधिकारी और कोलकाता पुलिस मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
अज्ञात लोगों ने दस्तावेजों को किया आग के हवाले - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना के भंडार के अंदुल गरिया इलाके में कुछ लोगों ने अज्ञात दस्तावेजों को जला दिया। सीबीआई अधिकारी और कोलकाता पुलिस मौके पर मौजूद हैं। हालांकि, अधिकारियों की ओर से यह पुष्टि नहीं की गई है कि यह दस्तावेज किस विभाग से जुड़े हैं। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ये सरकारी दस्तावेज थे।

विज्ञापन


खेत में दस्तावेजों को आग लगाने की सूचना मिलने ही सीबीआई की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। उन्होंने मिट्टी से आग बुझाई और अधजले दस्तावेजों को निकालने का प्रयास किया। कई अधजले दस्तावेज बरामद किए गए हैं। 

अधिकारी के मुताबिक, अज्ञात लोगों द्वारा इन दस्तावेजों को आग के हवाले कर दिया गया था। इन दस्तावेजों के बारे में अभी कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, जांच एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी का मानना है कि यह कागजात पड़ोसी बिहार के कई क्षेत्रों में खनन व्यवसायों से संबंधित हो सकते हैं। राज्य में स्कूल भर्ती घोटाले समेत कई मामलों की जांच कर रही सीबीआई भांगर इलाके में खेत से जुटाए गए अधजले दस्तावेजों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सीबीआई के अधिकारी ने बताया कि भांगर इलाके में दस्तावेजों को जलाने की सूचना मिलने पर हमारे कुछ अधिकारी वहां गए और आंशिक रूप से जले हुए कुछ कागजात बटोरे। प्रथम दृष्टया देखने पर लगता है कि ये बिहार के खनन व्यवसाय से ताल्लुक रखते हैं।
 


रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने पूछताछ करने पर सीबीआई को बताया कि सोमवार देर रात दस्तावेजों को लाकर खुले में फेंक दिया गया था। लोगों को उस समय कोई शक नहीं हुआ। हालांकि, मंगलवार की दोपहर उन्होंने देखा कि दस्तावेजों में आग लगी हुई थी। 

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई के अधिकारियों को भरोसा है कि कागजात कुछ सरकारी दस्तावेज थे। इन दस्तावेजों की सामग्री का पता लगाया जाना बाकी है। केंद्रीय एजेंसी को इस बात का पूरा संदेह है कि ये दस्तावेज राज्य के किसी घोटाले से संबंधित थे, जिसकी जांच केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं। 

और भी पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें