फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: इमारत की छत से गिरे दो व्यक्ति, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Fri, 12 May 2023 04:07 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने बताया कि दोनों ही व्यक्ति इमारत की छत पर बैठकर शराब पी रहे थे और नशे की हालत में गुरुवार को छत से नीचे गिर गए।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की राजधानी के रीजेंट पार्क के दक्षिणी हिस्से में एक निर्माणाधीन इमारत से गिरने से एक व्यक्ति की मौत और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।  
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों ही व्यक्ति इमारत की छत पर बैठकर शराब पी रहे थे और नशे की हालत में गुरुवार को छत से नीचे गिर गए। उन्होंने कहा- दोनों ही व्यक्ति को एम आर बांगुर अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, वहीं दूसरे का फिलहाल इलाज जारी है। हम फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे दुर्घटनावश गिरे थे या फिर इसमें कुछ और कोण भी है। 

मृतक की पहचान 23 वर्षीय प्रोलोय बिस्वास के तौर पर की गई है। घायल अमित नायेक भी 23 साल का है जिसका फिलहाल इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि गिरने से पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें