फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: स्पीकर ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी का इस्तीफा किया स्वीकार

Mon, 21 Dec 2020 03:27 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मिया तेज हो चुकी हैं। सत्ताधारी तृणमूस कांग्रेस (टीएमसी) का साथ छोड़कर भाजपा में आने वाले कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे को विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) ने स्वीकार कर लिया है। बता दें कि अधिकारी ने 17 दिसंबर को टीएमसी के विधायक और अन्य पदों से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन


स्पीकर बिमन बनर्जी के साथ मुलाकात के बाद अधिकारी ने कहा, 'अध्यक्ष ने मुझसे पूछा कि क्या मैंने मसौदा तैयार किया है और क्या त्याग पत्र मेरे द्वारा प्रस्तुत किया गया है। क्या ये मेरी स्वतंत्र इच्छा है। इसके जवाब में मैंने कहा- हां। इसके बाद उन्होंने मुझे बताया कि मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जा रहा है।'
 

वहीं स्पीकर बनर्जी ने कहा, 'सुवेंदु अधिकारी आज मेरे सामने उपस्थित हुए और मुझे बताया कि उन्होंने किसी और के प्रभाव में आए बिना पद से इस्तीफा दिया है। मुझे संतोष है कि उनका इस्तीफा स्वैच्छिक और वास्तविक है। मैं उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार करता हूं।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सुवेंदु अधिकारी ने नौ विधायकों और एक सांसद के साथ भाजपा का दामन थामा, शाह के साथ मंच पर मिली जगह

बता दें कि पद से इस्तीफा देने के बाद अधिकारी ने स्पीकर को अपना इस्तीफा भेजा था जिसे उन्होंने स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मुझे यह जानकारी नहीं दी गई थी कि उनका इस्तीफा सही और स्वतंत्र है। इसलिए इसे स्वीकार करना संभव नहीं है। मैंने उन्हें 21 दिसंबर को मेरे समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा है।
विज्ञापन


अच्छी पकड़ वाले नेता माने जाते हें अधिकारी
ममता सरकार में मंत्री रहे सुवेंदु अधिकारी को पार्टी में अच्छी पकड़ वाला नेता माना जाता रहा है। वे पूर्व में टीएमसी से सांसद रह चुके हैं। काफी समय से उनकी पार्टी से नाराजगी की खबरें सामने आ रही थीं। ऐसे में उन्होंने सबसे पहले मंत्री पद से इस्तीफा दिया और फिर विधायक और पार्टी के अन्य पदों से इस्तीफा दे दिया। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदी में वे भाजपा में शामिल हो गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें