फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: भाजपा कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस में लौटे, कुछ ने ‘पश्चाताप’ में सिर मुंडवाया

Tue, 22 Jun 2021 11:53 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, खानकुल (पश्चिम बंगाल)

सार

  • पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद दल-बदल की राजनीति तेज
  • बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस में लौटे
  • भाजपा ने किया इनकार, कहा- तृणमूल में लौटे लोगों में किसी का भी संबंध हमारी पार्टी से नहीं 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हुगली जिले में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस में लौट गए। कुछ ने ‘‘पश्चाताप में’’ सिर मुंडवाया। स्थानीय सांसद अपरूपा पोद्दार की मौजूदगी में खानकुल इलाके के बलपाई क्षेत्र में कुल 500 भाजपा कार्यकर्ता फिर से तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।

विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद पोद्दार ने संवाददाताओं से कहा कि इन कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे भगवा दल की सांप्रदायिक, नफरत की राजनीति से ऊब गए थे और टीएमसी में लौटना चाहते थे। इनमें से आठ कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में अपने सिर मुंडवाए और दावा किया कि विधानसभा चुनाव में अपने ‘कृत्यों के पश्चाताप’ के कारण ऐसा कर रहे हैं।

बहरहाल खानकुल से भाजपा विधायक सुशांत घोष ने इसे तृणमूल कांग्रेस की नौटंकी करार दिया। उन्होंने कहा, ‘यह केवल नौटंकी है। पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता ने पार्टी नहीं छोड़ी है। टीएमसी के कार्यक्रम में मौजूद लोगों में किसी का भी संबंध हमारी पार्टी से नहीं है।’
विज्ञापन


बहरहाल, भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि अगर भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता राज्य में कहीं भी तृणमूल के लिए पार्टी छोड़ता है तो उन्हें ऐसा करने के लिए सत्तारूढ़ दल द्वारा बाध्य किया जा रहा है, क्योंकि भाजपा कार्यकर्ताओं को वे डरा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें