फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश: तवांग में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई तीव्रता

Tue, 22 Jun 2021 11:37 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तवांग
विज्ञापन
भूकंप (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

पूर्वोत्तर राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार भूकंप  के झटके महसूस किए जा रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में मंगलवार रात 10:14 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है।

विज्ञापन

 


बता दें कि सोमवार को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में सुबह 6 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई थी। इससे पहले रविवार को अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रविवार को आधी रात के बाद एक बजे अरुणाचल प्रदेश में 3.1 तीव्रता का झटका महसूस किया गया था।

भूकंप का केंद्र अरुणाचल के पंजिन से 95 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में जमीन से 17 किलोमीटर नीचे था। । इसके 20 मिनट के बाद ही मणिपुर के शिरुई के पास भी भूकंप का झटका आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 रही। वहीं इससे पहले असम में शनिवार की रात 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।  एक बजकर सात मिनट पर आए भूकंप का केंद्र तेजपुर से 39 किलोमीटर पश्चिम में जमीन से 30 किलोमीटर की गहराई में रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें