फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में विस्फोट, एक की मौत; तीन लोगों के घायल होने की खबर

Sat, 24 Jun 2023 03:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

West Bengal: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शनिवार को आम के एक बाग में देसी बम विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
बीरभूम जिले के रायपुर गांव में पंचायत चुनाव से पहले गश्त करते सुरक्षाकर्मी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुर्शिदाबाद जिले में शनिवार को आम के एक बाग में देसी बम विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में मुर्शिदाबाद के रानीनगर में तृणमूल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के दौरान देसी बम फेंके जाने से तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि विस्फोट में गंभीर रूप से घायल अलीम शेख (26 वर्षीय) को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि तीन अन्य घायलों का उसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि बेलडांगा के कापसडांगा गांव का रहने वाला शेख हिस्ट्रीशीटर था।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में जिले के रानीनगर में तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। इस दौरान देसी बम फेंगे जाने से तीन लोग मामूली रूप से घायल हो घायल हो गए।  
 

इन घटनाओं के बाद सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच बहस छिड़ गयी है और भाजपा व कांग्रेस ने तृणमूल पर आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनावों से पहले दहशत फैलाने के लिए अपराधियों को देसी बम बनाने में शामिल करने का आरोप लगाया।
 

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि ये घटनाएं विपक्षी उम्मीदवारों को डराने और उनके समर्थकों को मतदान करने से रोकने के लिए टीएमसी की बड़ी योजना का खुलासा करती हैं।
 

वहीं, पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और बेरहामपुर के सांसद अधीर चौधरी ने कहा, 'तृणमूल कांग्रेस द्वारा पनाह लिए शरारती तत्व ग्रामीण चुनावों से पहले व्यापक अशांति फैलाने के लिए बम बना रहे हैं। हमें पुलिस पर भरोसा नहीं है क्योंकि वे स्थानीय स्तर के तृणमूल नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।'

बीरभूम: देसी बम बनाने के आरोप में कांग्रेस उम्मीदवार समेत पांच गिरफ्तार
बीरभूम जिले में एक घर से कांग्रेस के एक पंचायत उम्मीदवार सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जहां कथित तौर पर देसी बम बनाए जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधाऱ पर मरग्राम थाना क्षेत्र के बहिरगोड़ा गांव में देर रात एक घर में छापा मारा गया था। उन्होंने दावा किया कि मकान की छत पर देसी बम बनाए जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में हसन-2 पंचायत के कांग्रेस उम्मीदवार चमत्कार शेख, मकान के मालिक शेख टॉम और गयासुद्दीन शेख, ड्यूक शेख और अनारुल शेख शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि उन्होंने कुछ देसी बम और उन्हें बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही सामग्री जब्त की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पश्चिम बंगाल के ग्रामीण इलाकों में पंचायत चुनाव के लिए आठ जुलाई को मतदान होगा।

राज्यपाल बोस ने टीएमसी नेता के परिजनों से की बात
राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने आज तृणमूल कांग्रेस के नेता धनंजय चौबे के परिवार से बात की और उन्हें सहायता की पेशकश की। अधिकारियों ने बताया कि बोस ने शाम करीब सवा चार बजे तृणमूल नेता के भाई आनंद से फोन पर बात की और उनका हालचाल पूछा। राज्यपाल ने उन्हें वित्तीय सहायता के अलावा चौबे के बच्चों की शिक्षा में मदद करने का वादा किया।

आनंद ने कहा, 'राज्यपाल ने मुझे शाम करीब सवा चार बजे फोन किया और यहां की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मुझसे पूछा कि इस समय हमें किस तरह की मदद की जरूरत है। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि मेरे भाई की हत्या के पीछे जो लोग हैं, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।'
 

उन्होंने कहा, 'राज्यपाल मेरे भाई की पत्नी से बात करना चाहते थे, लेकिन चूंकि मैं उस समय बाहर था, इसलिए मैं उनसे बात नहीं करा सका। उन्होंने मेरे भतीजे और भतीजी के बारे में पूछताछ की और उनकी शिक्षा में मदद करने की पेशकश की। मैंने उनसे यह भी कहा है कि हमारा एक बड़ा परिवार है, और मेरे लिए अकेले सब कुछ बनाए रखना मुश्किल होगा।
 

तृणमूल कांग्रेस के आद्रा शहर के अध्यक्ष चौबे की गुरुवार को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह पांडे मार्केट इलाके में पार्टी कार्यालय में थे। गोलीबारी में उनका अंगरक्षक भी घायल हो गया। 

पश्चिम बंगाल में मुर्गियां चुराते पकड़े जाने पर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या
झारग्राम जिले में रात के अंधेरे में कुक्कुट पालन फार्म से मुर्गियां चुराते हुए पकड़े जाने पर एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना झारग्राम थाना क्षेत्र के दलकाथी गांव में हुई जब नुकु मलिक कथित तौर पर मुर्गियां चुराने के लिए एक कुक्कुट पालन फार्म में घुस गया। तभी फार्म के मालिक भूपेन महतो जाग गए और उन्होंने मलिक को रंगे हाथ पकड़ लिया। 
 

पुलिस ने बताया कि इसके बाद भूपेन ने कथित तौर पर नुकु को फार्म के बाहर एक लैंपपोस्ट से बांध दिया और उसकी पिटाई की। मौके पर ग्रामीणों को जुटते देख वह नुकु को वहीं छोड़कर वापस फार्म में चला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया, जिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने भूपेन को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

महिला चिकित्सक को आत्महत्या के लिए उकसाने पर लेफ्टिनेंट कर्नल गिरफ्तार
सरकारी अस्पताल की डॉक्टर प्रज्ञादीपा हलदर (37) को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प. बंगाल में पुलिस ने सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल कौशिक सरबाधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बैरकपुर आर्मी अस्पताल में तैनात था। दोनों लिव-इन पार्टनर के तौर पर रह रहे थे। महिला चिकित्सक का शव बैरकपुर छावनी के मांडली कॉम्प्लेक्स में सरबाधिकारी के आधिकारिक आवास में 19 और 20 जून की दरमियानी रात फंदे से लटका हुआ मिला था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सेना ने कहा है कि सेना जांच प्रक्रिया में पुलिस का पूरा सहयोग कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रज्ञादीपा हलदर के भाई ने सरबाधिकारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दी थी। उसके बाद पुलिस ने सुसाइड नोट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। शव मिलने के बाद कौशिक सरबाधिकारी फरार था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें